पुष्कर सिंह धामी के CM बनने पर गांव में उत्सव का माहौल, मां बोलीं-खुश हूं लेकिन...
देहरादून, जुलाई 03: खटीमा से भाजपा विधायक पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड का नया मुख्यमंत्री बनाया गया है। वह राज्य के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में अपना पद संभालेंगे। पुष्कर सिंह धामी का जन्म जनपद पिथौरागढ़ की ग्राम सभा टुण्डी, तहसील डीडीहाट में हुआ है। वह एक साधारण परिवार से आते हैं। उनकी शिक्षा सरकारी स्कूल में हुई है। उत्तराखंड के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर पुष्कर सिंह धामी के नाम की घोषणा होने के बाद खटीमा में उनके घर में खुशी का माहौल है।

Recommended Video
पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री बनने पर उनकी मां विशना देवी ने कहा कि, मैं बहुत खुश हूं लेकिन थोड़ा दुखी हूं कि उनके पिता उन्हें (पुष्कर सिंह धामी) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में देखने के लिए हमारे साथ नहीं हैं। इसके लिए उन्होंने बहुत मेहनत की है। वहीं पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता ने कहा कि, मैं पार्टी आलाकमान, पीएम मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह और जेपी नड्डा और खटीमा निर्वाचन क्षेत्र के लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं। वह एक मध्यमवर्गीय परिवार से आते हैं और लोगों की समस्याओं से वाकिफ हैं।
1990 से 1999 तक जिले से लेकर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में विभिन्न पदों में रहकर विद्यार्थी परिषद में कार्य किया है। इसी दौरान अलग-अलग दायित्वों के साथ-साथ प्रदेश मंत्री के तौर पर लखनऊ में हुये अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय सम्मेलन में संयोजक एवं संचालन कर प्रमुख भूमिका निभाई। खटीमा से वह लगातार दो बार 2012 से अब तक विधायक हैं। उनका कहना है कि सीएम के रूप में क्षेत्र और राज्य की जनता से मेरा यही निवेदन है कि अपनी समस्याओं के समय-समय पर अवगत कराते रहे हैं।
युवा मोर्चा का नेतृत्व संभालने के बाद उन्होंने प्रदेश भर में घूम-घूमकर यात्राएं की थीं और बेरोजगार युवाओं को एक साथ जोड़कर बड़ी रैलियां कर युवा नेता के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई थी। प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में ही चुनाव होने हैं ऐसे में युवाओं में उनकी पकड़ को देखते हुए बीजेपी ने उन पर भरोसा जताया है।












Click it and Unblock the Notifications