Uttarakhand: नए मतदाता बनाने का अभियान 21 जुलाई से, बीएलओ घर घर जाकर चेक करेंगे दस्तावेज

उत्तराखंड में 21 जुलाई से नए वोटर बनेंगे। इसके साथ ही बीएलओ घर घर जाकर सत्यापन अभियान चलाएंगे। इस दौरान बीएलओ ऐसे मतदाताओं के नाम हटाएंगे, जिनका निधन हो गया हो या फिर ​दूसरी जगह शिफ्ट हो गए हैं।

उत्तराखंड में 21 जुलाई से नए वोटर बनेंगे। इसके साथ ही बीएलओ घर घर जाकर सत्यापन अभियान चलाएंगे। इस दौरान बीएलओ ऐसे मतदाताओं के नाम हटाएंगे, जिनका निधन हो गया हो या फिर ​दूसरी जगह शिफ्ट हो गए हैं। घर घर जाकर मतदाताओं के वोटर का अभियान 21 जुलाई से 21 अगस्त तक चलेगा।

 Uttarakhand: Campaign to make new voters from July 21, BLO will check documents door to door

उत्तराखण्ड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ वी षणमुगम ने बताया कि सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, बूथ लेवल ऑफिसर्स हेतु निर्वाचक नामावली से सम्बन्धित सभी कानूनों व दिशा निर्देशों के प्रशिक्षण की व्यवस्था तथा आईटी एप्लीकेशन व सिस्टम की ट्रेनिंग 01 जून 2023 से 20 जुलाई 2023 तक दी जाएगी। बूथ लेवल बी.एल.ओ द्वारा घर-घर जाकर सत्यापन 21 जुलाई 2023 से 21 अगस्त 2023 तक किया जाएगा। पोलिंग स्टेशन का सुव्यवस्थीकरण एवं पुनः व्यवस्था, निर्वाचक नामावली तथा मतदाता पहचान पत्रों में मौजूद गलतियों में सुधार, अच्छी गुणवत्ता वाली फोटो अपडेट, पोलिंग स्टेशन की सूची का अनुमोदन प्राप्त करना, कन्ट्रोल टेबल का अद्यतीकरण जैसे कार्य 22 अगस्त 2023 से 29 सितम्बर 2023 तक सम्पन्न किए जाएंगे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ वी. षणमुगम ने बताया कि फॉर्मेट 1 से 8 को तैयार करना, सप्लीमेंटस तथा एकीकृत ड्राफ्ट रॉल को तैयार करना 30 सितंबर 2023 से 16 अक्टूबर 2023 तक सुनिश्चित किया जाएगा। एकीकृत मसौदा निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 17 अक्टूबर 2023 को किया जाएगा। 17 अक्टूबर 2023 से 30 नवम्बर के मध्य दावे तथा आपत्तियां दर्ज की जाएंगी। 4, 5, 25, 26 नवम्बर 2023 को विशेष शिविर दिवस आयोजित किए जाएंगे। 26 दिसंबर 2023 को दावों और आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। 01 जनवरी 2024 को मानकों की जांच तथा अन्तिम प्रकाशन हेतु आयोग की अनुमति ली जाएगी। इसके साथ ही इस दिन सप्लीमेंटस की प्रिंटिंग तथा डाटाबेस का अद्यतीकरण किया जाएगा। निर्वाचक नामावली का अन्तिम प्रकाशन 05 जनवरी 2024 को किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+