उत्तराखंड: त्योहारी सीजन में इन कर्मचारियों को सौगात, कैबिनेट बैठक में वेतन वृद्धि को मंजूरी
देहरादून, 12 अक्टूबर: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक हुई। जिसमें 29 से ज्यादा प्रस्तावों पर चर्चा हुई। मामले में जानकारी देते हुए शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने कहा कि आशा कार्यकत्रियों के मानदेय में 1000 की वृद्धि और प्रोत्साहन राशि 500 की वृद्धि की गई है। ऐसे में अब उनको 6500 रुपये मानदेय हर महीने मिलेगा। इसके अलावा सोमेश्वर अस्पताल को मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत उच्चीकृत किया जाएगा।

मंत्री ने आगे बताया कि जिन उपनल कर्मचारियों की नौकरी 10 साल की है, उनके वेतन में दो हजार की बढ़ोतरी होगी। जिनकी नौकरी 10 साल से ज्यादा की है, उनके वेतन में 3 हजार की बढ़ोतरी की जाएगी। कर्मचारी लंबे वक्त से वेतन बढ़ोतरी की मांग कर रहे थे, जिस पर मुख्यमंत्री ने ये फैसला लिया है। इसके साथ ही उत्तराखंड मोटर यान कराधान में संशोधन किया गया। उत्तराखंड में वाहनों पर यूपी की तरह टैक्स लगेगा। दूसरे राज्य के वाहनों को यहां आने पर अब ज्यादा टैक्स देना होगा।
ये हैं अन्य फैसले-
- विधायक निधि में 2 प्रतिशत कन्टेजेन्सी को 1 प्रतिशत किया गया।
- धान की क्रय नीति पर भी कैबिनेट ने लगाई मुहर। जिसके तहत ग्रेड ए के लिए 1960 रुपये का मूल्य निर्धारित।
- ग्राम प्रधानों का मानदेय 1500 से 3500 किया गया।
- राजकीय और महाविद्यालय के छात्रों को टैबलेट देना है। ऐसे में राजकीय स्कूलों में 1.15 लाख और उच्च शिक्षा में 1.5 लाख टैबलेट खरीदने पर कार्ययोजना को मंजूरी।
- कोर्ट के आदेश पर न्यायालय के लिए स्टोनोग्राफर और आशुलिपिक के पद आउट सोर्स से भरे जाने पर मुहर। इसमें कुल पदों की संख्या 130 है।
- राजकीय दून अस्पताल में बर्न यूनिट में 35 पदों को मंजूरी।
- खनन विभाग में महानिदेशक का पद किया गया सृजित।
- महानिदेशक के पद पर आईएएस की तैनाती होगी ।
- उद्योग विभाग के अंतर्गत उद्योग पॉलसी में 1 डिट्रिक 2 प्रोडक्ट को पहचान दिलानी पर कैबिनेट ने लगाई मुहर।












Click it and Unblock the Notifications