Uttarakhand budget session 2023: स्थानीय व्यंजनों को बढ़ावा देने के लिए स्पीकर की पहल, ये रहेगा खास

उत्तराखंड का बजट सत्र 13 मार्च से शुरू होने जा रहा है। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने बजट सत्र में स्थानीय व्यंजनों को बढ़ावा देने के लिए पहल की है।

Uttarakhand budget session 2023 gairsain Speaker ritu khanduri bhusan promote local cuisine

उत्तराखंड का बजट सत्र 13 मार्च से शुरू होने जा रहा है। इसको लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। सत्र गैरसेंण में होना है इसके लिए शासन और प्रशासन स्तर से भी तैयारियां जोरों पर है। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने शासन, पुलिस प्रशासन और विभागों के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर जरुरी दिशा निर्देश जारी किए हैं। बजट सत्र में स्थानीय व्यंजनों को बढ़ावा देने के लिए स्पीकर ने पहल की है।

स्थानीय व्यंजनों के स्टॉल विधानसभा परिसर में लगवाने के निर्देश

विधानसभा अध्यक्ष ने जिलाधिकारी चमोली को महिला स्वयं सहायता समूहों की ओर से निर्मित स्थानीय व्यंजनों के स्टॉल विधानसभा परिसर में लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह को इससे बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही उन्होंने विधानसभा सचिवालय और पुलिस विभाग के अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चाकचौबंद रखने के निर्देश दिए। बैठक में तय किया गया कि विस सत्र के दौरान विस के कर्मचारी भी बिना वाहन प्रवेशपत्र के विधानसभा परिसर में वाहन नहीं ले जा सकेंगे। विधायकों की सिफारिश पर एक और मंत्रियों की सिफारिश पर दो आगंतुकों को प्रवेशपत्र जारी किए जाएंगे। सत्र के दौरान मंत्रियों, विधायकों, अधिकारियों को संपर्क अधिकारी नहीं मिलेंगे। वहीं, विधानसभा में प्रवेश के लिए मंत्री के दो और विधायक के एक आगंतुक ही मान्य होंगे। बजट सत्र के दौरान विधानसभा के कर्मचारियों को भी बिना प्रवेशपत्र वाहन भीतर ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि किसी भी अधिकारी, मंत्री और विधायकों को संपर्क अधिकारी (एलओ) नहीं दिए जाएंगे। सत्र के दौरान अग्निशमन दल के अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट 15 मार्च को पेश होगा

धामी सरकार का वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट 15 मार्च को पेश होगा। 13 मार्च को राज्यपाल के अभिभाषण के साथ बजट सत्र का आगाज होगा। इसके बाद अगले दिन धन्यवाद प्रस्ताव व उस पर चर्चा शुरू होगी। 15 मार्च को राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित होगा। उसी दिन वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल बजट प्रस्ताव पेश करेंगे। 16 मार्च को बजट पर चर्चा होगी और विभागवार अनुदान मांगों का प्रस्तुतिकरण, उन पर विचार और मतदान होगा। 17 मार्च को असरकारी कार्य भी होगा। 18 मार्च को विनियोग विधेयक पास होगा।अपर सचिव विधायी एवं संसदीय कार्य शमशेर अली ने विधानसभा सत्र का अनंतिम प्रस्ताव जारी कर दिया है।

Recommended Video

    Uttarakhand: CM Dhami बोले-नकल विरोधी कानून से पेपर लीक, नकल पर लगेगी रोक | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+