Uttarakhand Budget 2023-24: सत्र के दूसरे दिन सदन में आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 पेश, जानिए क्या है रिपोर्ट में

गैरसैंण में बजट सत्र के दूसरे दिन सदन में आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 पेश किया गया। रिपोर्ट में बताया गया कि प्रदेश की जीएसडीपी बढ़कर पहुंची 3.02 लाख करोड़ पहुंच गई है। जो गत वर्ष 2.65 लाख करोड़ अनुमानित थी।

Uttarakhand Budget 2023-24 gairsain Economic Survey 2022-23 presented in the House on the second day of the session

गैरसेंण में बजट सत्र के दूसरे दिन सदन में आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 पेश किया गया। साथ ही सरकार ने नकल विरोधी कानून समेत कई विधेयक पेश किए। इसके अलावा राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद पर चर्चा की गई। सदन में हंगामा करने पर स्पीकर ने कांग्रेस के कई विधायकों को एक दिन के लिए निलंबित किया। धामी सरकार 15 मार्च को वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट पेश करेगी।

कांग्रेसी विधायकों दिन भर के लिए निलंबित
गैरसैंण में बजट सत्र के दूसरे दिन कार्यवाही सुबह 11 बजे से शुरू हुई। प्रश्न काल में लो​क निर्माण विभाग, पर्यटन और सिंचाई से संबंधित विभागीय मंत्री सतपाल महाराज के सवाल जबाव किए गए। इस दौरान विपक्ष ने विशेषाधिकार हनन के मामला निरस्त करने पर विपक्ष ने सत्र में हंगामा कर दिया। जिस पर कार्रवाई करते हुए स्पीकर ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कांग्रेसी विधायकों को दिन भर के लिए निलंबित किया। करने के आदेश दिए। विधायक विनोद चमोली ने राज्यपाल के अभिभाषण धन्यवाद प्रस्ताव रखा। जिस पर प्रदीप बत्रा, मुन्ना सिंह चौहान, बंशीधर भगत, विनोद कंडारी समेत भाजपा के विधायकों ने अपने विचार रखे।

प्रति व्यक्ति आय में 10.05 फीसदी की बढ़ोतरी

इससे पहले सदन में आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 पेश किया गया। रिपोर्ट में बताया गया कि प्रदेश की जीएसडीपी बढ़कर पहुंची 3.02 लाख करोड़ पहुंच गई है। जो गत वर्ष 2.65 लाख करोड़ अनुमानित थी। आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 में आर्थिक विकास दर 7.08 अनुमानित है। जो कि 2021-22 में 7.05 थी। प्रति व्यक्ति आय बढ़कर 2.33 लाख पहुंचीं। जो कि गत वर्ष 2.05 लाख अनुमानित थी। प्रति व्यक्ति आय में 10.05 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+