Uttarakhand Budget 2023: वित्त मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने पेश किया उत्तराखंड का बजट
Uttarakhand Budget 2023- 24 Announcements In Hindi: गैरसेंण में बजट सत्र के तीसरे दिन वित्त मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल दोपहर 2 बजे बजट पेश करेंगे। बताया जा रहा है कि इस बार उत्तराखंड का 80 करोड़ का बजट होगा।

Uttarakhand Budget 2023 Announcements And Highlights In Hindi: उत्तराखंड की धामी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट पेश कर दिया है। वित्त मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल ने दोपहर 2 बजे बजट पेश किया। इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और वित्त मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल धोती कुर्ता पहनकर सदन में बजट लेकर पहुंचे। वित्त मंत्री ने गढ़वाली बोली में जनता का अभिवादन किया और सभी को फूल देई की शुभकामनाएं दी। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने 77407.08 करोड़ का बजट पेश किया। पिछली बार ये बजट महज 65 हजार करोड़ का था।
LIVE Feed
खेल महाकुम्भ
युवाओं के सर्वागीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में हमारी सरकार द्वारा "खेल महाकुम्भ' आयोजित कराने हेतु आगामी वित्तीय वर्ष में 15.00 करोड़ का प्रावधान किया गया है तथा "मुख्यमंत्री युवा मंगल दल स्वावलंबन योजना" हेतु आगामी वित्तीय वर्ष में 5.00 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
शिक्षा विभाग
शिक्षा विभाग के तत्वावधान में प्रदेश के राजकीय एवं सहायता प्राप्त अशासकीय शिक्षण संस्थानों के कक्षा 9वीं से 12वी के सामान्य एवं पिछड़ी जाति के विद्यार्थियों निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराने हेतु 25.00 करोड़, अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराने हेतु 10.00 करोड़, तथा अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराने हेतु लगभग 1.24 करोड़) का प्रावधान किया गया है।
वित्त मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने पेश किया बजट
बजट में युवा शिक्षण व प्रशिक्षण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता हमें निरन्तर युवा शक्ति को केन्द्र में रखकर प्रदेश का विकास करने की प्रेरणा देती है। युवा रोजगार चाहता है। इस हेतु हमने विभिन्न क्षेत्रों यथा कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य पालन, डेयरी, उद्योग, मध्यम व लघु उद्योग, पर्यटन, ऊर्जा, ग्राम्य विकास आदि में विविध बजटीय प्रावधान किये है तथा समग्र रूप से एक उम्मीदों से परिपूर्ण परिवेश बनाने का प्रयास किया जा रहा है, जो युवा शक्ति को निरन्तर प्रेरित करेगा।
वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट
देश की सर्वोच्च सेवाओं में युवा शक्ति को अवसर प्रदान करने के लिए हमारी सरकार संघ लोक सेवा आयोग, एन.डी.ए. सी.डी.एस एवं उसके समकक्ष लिखित परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी को साक्षात्कार की तैयारी के लिये 50 हजार रुपए की वित्तीय सहायता भी प्रदान कर रही है।
सीएम धामी पहुंचे भराड़ीसैंण
बजट सत्र में शामिल होने सीएम धामी भराड़ीसैंण पहुंच चुके हैं। बजट पेश होने से पहले सीएम ने कहा कि बजट सबको प्रोत्साहित करने वाला है। हर वर्ग का इसमें ध्यान रखा गया है। बजट में रोजगार पर फोकस किया गया है। इसके अलावा निवेश और पर्यटन पर ध्यान दिया गया है।
समावेश होगा इस बार का बजट
वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि बजट समावेशी होगा और इसमें युवाओं, महिलाओं, किसानों और व्यापारी, श्रमिक और नौकरी-पेशा लोगों के लिए खास प्रावधान होंगे। संवाद के जरिये जो सुझाव जनता से प्राप्त हुए हैं, उनमें से जो महत्वपूर्ण हैं, उन्हें बजट की घोषणाओं में शामिल करने का प्रयास किया गया है।
READ MORE












Click it and Unblock the Notifications