उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में फेल हुए छात्रों को पास होने का मिलेगा मौका, छात्रों को ये सुविधा देने की तैयारी

उत्तराखंड बोर्ड में फेल छात्रों के लिए अंकसुधार व्यवस्था

देहरादून, 11 जुलाई। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में फेल हुए छात्रों को जल्द ही पास होने का मौका दिया जा सकता है। इसके लिए शिक्षा विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर कैबिनेट में लाने का​ निर्णय किया है। अधिकतम दो विषयों में अंकसुधार परीक्षा की व्यवस्था लागू करने की तैयारी चल रही है।

 uttarakhand board Students failed in Uttarakhand board exam will get a chance to pass
अगले शिक्षा सत्र में लागू करने की तैयारी
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में इस बार 48 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं फेल हुए हैं। 12वीं की परीक्षा में 19 हजार से अधिक और 10वीं में 28 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं फेल हुए हैं। ऐसे में शिक्षा विभाग फेल हुए छात्रों को अधिकतम दो विषयों में अंक सुधार का मौका देने के लिए प्रस्ताव ला सकती है। इस व्यवस्था को अगले शिक्षा सत्र में लागू करने की तैयारी है।
फेल छात्र छोड़ रहे पढ़ाई
उत्तराखंड बोर्ड का 10वीं का इस साल परीक्षाफल 77.47 प्रतिशत रहा है। परीक्षा में 28 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं फेल हुए हैं। 12वीं इस साल परीक्षाफल 82.63 प्रतिशत रहा है। इसमें 19 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं फेल हो गए। शिक्षा विभाग का त​र्क है कि फेल होने के बाद छात्र पढ़ाई छोड़ रहे हैं। शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत की मानें तो सरकार 10वीं और 12वीं में फेल छात्र-छात्राओं को पास होने का मौका देना चाहती है। पूर्व में इस तरह की व्यवस्था थी, लेकिन बाद में इस बंद कर दिया गया। अब सरकार चाहती है कि अधिकतम दो विषयों में फेल छात्र-छात्राओं को अंक सुधार का मौका दिया जाए। वर्तमान में बोर्ड परीक्षा में अधिकतम दो विषयों में फेल छात्र-छात्राओं को आठ अंक का ग्रेस दिया जाता है। उत्तरप्रदेश के समय बोर्ड परीक्षा में फेल होने वाले छात्रों को इस तरह की सुविधा दी जाती थी। जो कि बाद में बंद हो गई अब एक बार फिर सरकार इस सिस्टम को लागू कर सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+