Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

तिरंगे को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दिया बड़ा बयान, मच गया सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के बयान से सियासी घमासान

देहरादून, 12 अगस्त। आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर भाजपा, कांग्रेस अपने-अपने तरीके से तिरंगा यात्रा निकाल रही है। इस दौरान तिरंगे को लेकर सियासत भी गरमा रही है। हाल ही में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के तिरंगे को लेकर दिए गए एक बयान से सियासी घमासान मचा हुआ है। जिस पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज कराई है। कांग्रेस ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के इस बयान को लेकर भाजपा को ही कटघरे पर खड़ा किया है। पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा है कि देश भक्ति का पैमाना नापने वाली भाजपा कौन होती है।

uttarakhand BJP state president mahendra bhatt statement tiranga congress excm harish rawat politices

हर घर पर तिरंगा फहराने का आह्वान

देश में आजादी के 75 साल पूरे होने पर अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। ऐसे में केन्द्र सरकार की ओर से हर घर तिंरगा अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें हर घर पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया गया है। सभी लोगों को अपने घरों पर तिरंगा लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिसको लेकर भाजपा हर घर तिरंगा अभियान चला रही है। इस बीच भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट कुर्सी संभालने के बाद उत्तराखंड दौरे पर निकल गए हैं। इस दौरान वे सबसे पहले हल्द्वानी पहुंचे। हल्द्वानी मे प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने एक बयान दिया। भट्ट ने कहा कि भारत का जन-जन 13 से 15 अगस्त तक पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ेगा। इसके लिए हर संभव प्रयास हो रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि कोई घर तिरंगा लगने से न छूटे। वैसे भी जिस घर में तिरंगा नहीं लगा होगा। उस घर को लोग विश्वास की नजर सहीं नहीं देख पाएंगे। भट्ट के इस बयान के बाद से सियासी संग्राम मचा हुआ है।

पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा- किसी की देश भक्ति का पैमाना नापने वाली भाजपा कौन

कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा है कि भाजपा के नये अध्यक्ष बहुत विनम्र व्यक्ति हैं। मगर उनका बयान बहुत दुख पहुंचा गया। किसी की देश भक्ति का पैमाना नापने वाली भाजपा कौन होती है और यदि तिरंगा झंडा घर पर फहराना ही राष्ट्रभक्ति कहलाती है तो फिर उनके निकटवर्ती तो कई ऐसे लोग रहे हैं, ऐसे संगठन रहे हैं जिनका हम भी आदर करते हैं, जिन्होंने तिरंगे को नहीं फहराया, वर्षों-वर्षों नहीं फहराया। शायद आज भी संकोच है। यह देश के अंदर आज 42 करोड़ लोग गरीबी के रेखा के नीचे हैं और लगभग 50-55 करोड़ लोग ऐसे हैं जिनके लिए अपनी प्रत्येक दिन की रोटी जुटाने का सवाल। सबसे बड़ा सवाल है और इस संख्या में 37 करोड़ लोग तो भाजपा के शासनकाल में पिछले साढ़े सात वर्षों में गरीबी की रेखा के नीचे गये हैं। कहां से उन गरीबों के पास झंडा और डंडा खरीदने के लिए पैसा आएगा। हमारी राष्ट्रभक्ति के वह प्रतीक हैं। जो गरीबी सहकर के भी देश के लिए प्रत्येक प्रकार की कुर्बानी के लिए तैयार हैं। मापदंड ऐसा न बनाइए। जिसको कूदने में आपके किसी नागरिक को कठिनाई हो। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि संघ ने अपने कार्यालय में 51 साल तक झंडा नहीं फहराया। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बयान बचकाना है। प्रदेश अध्यक्ष पद पर रहते हुए उन्हें सोच समझकर बोलना चाहिए।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+