Selfi बनी मौत! तोता घाटी के पास युवती ले रही थी सेल्फी, बिगड़ा बैलेंस चली गई खाई में
उत्तराखंड:तोता घाटी के पास सेल्फी लेने के दौरान महिला की मौत
देहरादून, 3 जुलाई। उत्तराखंड के ऋषिकेश बद्रीनाथ मार्ग पर तोता घाटी के पास सेल्फी लेने के दौरान एक महिला का बेलेंस बिगड़ गया, जिससे महिला की खाई में गिरने से मौत हो गई। घटना मंगलवार रात का बताया जा रहा है। लेकिन शव बुधवार को बरामद हो पाया। एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चलाकर महिला का शव बरामद किया है।

मुरादाबाद के रहने वाले हैं दंपति
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुरादाबाद की रहने वाली महिला अपने पति के साथ उत्तराखंड घूमने आए थे। जो कि मंगलवार को कार से केदारनाथ से ऋषिकेश लौट रही थी। तभी महिला कौड़ियाला इलाके के पास सेल्फी लेने के लिए रुकी और रात करीब आठ बजे खाई में गिर गई। रात में ही एसडीआरएफ ने रेस्क्यू चलाया लेकिन रात में अंधेरा होने के कारण सफलता नहीं मिली। बुधवार को ही शव का पता लगाया जा सका। महिला की उम्र 27 साल बताई जा रही है।बीते 10 जुलाई को दिल्ली के एक 29 साल के युवक की भी इस इलाके में सेल्फी लेते हुए खाई में गिर जाने की वजह से मौत हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications