Uttarakhand Assembly session कल होगा ऐतिहासिक दिन , यूसीसी समेत ये विधेयक होगा पेश, जानिए क्या है रणनीति

6 फरवरी मंगलवार को यूसीसी विधेयक और राज्य आंदोलनकारी क्षैतिज आरक्षण विधेयक सदन पटल पर रखा जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण की अध्यक्षता में हुई कार्यमंत्रणा की बैठक में दूसरे दिन का एजेंडा तय किया गया।

Uttarakhand Assembly session historic bill Uniform Civil Code introduced, know strategy

मंगलवार का दिन उत्तराखंड विधानसभा के इतिहास के लिए अहम दिन होने जा रहा है। मंगलवार को सदन पटल पर यूसीसी विधेयक और राज्य आंदोलनकारी क्षैतिज आरक्षण विधेयक पटल पर रखा जाएगा। स्पीकर ने कहा कि यूसीसी हमारी प्राथमिकता है। कल विधेयक सदन में आएगा। यह उत्तराखंड के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण निर्णय होने जा रहा है।

बता दें कि सदन में यूसीसी का विधेयक पेश होने से पहले ही सियासत भी शुरू हो गई है। कांग्रेस ने पहले ड्राफ्ट उपलब्ध कराने की बात की है। साथ ही मांग की है कि इसे पढ़ने के लिए समय मिलना चाहिए।
उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी का कहना है कि यूसीसी का ड्राफ्ट पहले उपलब्ध कराया जाए, उसके बाद सदन में लाएं। जल्दबाजी न की जाए। दूसरी तरफ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने यूसीसी पर सवाल उठाए हैं।

आज सोमवार से विधानसभा सत्र शुरू हो गया है। पहले दिन निधन प्रस्ताव के बाद सदन कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। सोमवार से शुरू हुए सत्र के पहले दिन निधन प्रस्ताव हुआ। सत्र से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूड़ी भूषण से शिष्टाचार भेंट की।

इसके बाद वह सदन में पहुंचे। जहां निधन प्रस्ताव पर सीएम धामी ने कहा कि आज पूरा सदन दुखी है। पूर्व सदस्यों सरवत करीम, मोहन सिंह रावत, पूरण सिंह, कृष्ण सिंह, नरेंद्र सिंह और धनी राम को श्रद्धांजलि दी गई। सीएम के श्रद्धांजलि देने के बाद नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने श्रद्धांजलि दी।

आज पांच फरवरी से शुरू हुआ विधानसभा सत्र आठ फरवरी तक चलेगा, जिसके लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सत्र के लिए विधानसभा सचिवालय को विधायकों से 250 से अधिक प्रश्न मिले हैं। सदन में यूसीसी विधेयक पेश होगा, जिसके चलते हंगामे के आसार है। विपक्ष ने भी सदन में सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+