Uttarakhand Accident: कुंजापुरी मंदिर दर्शन कर लौट रहे यात्रियों की बस खाई में गिरी, 5 की मौत, रेस्क्यू जारी

Uttarakhand Accident news : उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसा होने की जानकारी मिल रही है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार बस में लगभग 28 यात्री सवार थे। दुर्घटना में 05 व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मृत्यु होने की पुष्टि हुई है। अन्य सभी घायलों को SDRF टीम द्वारा सुरक्षित रूप से निकालकर नजदीकी अस्पताल भेजा जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी यात्री बाहरी राज्यों के बताए जा रहे हैं। तीर्थयात्रा पर आए यात्रियों की बस कुंजापुरी मंदिर में दर्शन के बाद लौटते हुए खाई में गिर गई। हादसे में पांच यात्रियों की मौत हो गई। टिहरी जिले में नरेंद्रनगर के कुंजापुरी मंदिर में दर्शन के वाद यात्रियों को लेकर लौट रही बस खाई में गिर गई।

Uttarakhand Accident news Five people died bus passengers Kunjapuri temple fell ditch rescue

हादसे में पांच यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। और कई यात्री घायल हो गए। जिलाधिकारी घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं। जिला मुख्यालय से लगभा 70 किमी ऋषिकेश गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटना हुई है। एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार टिहरी- नरेन्द्रनगर क्षेत्रान्तर्गत कुंजापुरी-हिंडोलाखाल के पास बस दुर्घटनाग्रस्त हुई। SDRF उत्तराखंड की 05 टीमें मौके के लिए रवाना कर दी गई हैं।

सूचना मिली कि थाना क्षेत्र नरेन्द्रनगर के अंतर्गत कुंजापुरी-हिंडोलाखाल के पास एक बस लगभग 70 मीटर गहरी खाई में गिर गई है। बस में 30-35 लोगों के सवार होने की संभावना बताई गई। जिसके बाद टीमें रवाना हुई और पहुंचते ही रेस्क्यू काम शुरू कर दिया गया। टीम का रेस्क्यू एवं सर्च ऑपरेशन जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+