उत्तराखंड: प्रदर्शन पर बैठे इंटर्न डॉक्टरों से मिला AAP का प्रतिनिधिमंडल, मांगों को बताया जायज

देहरादून, जुलाई 9। उत्तराखंड में स्टाइपेंड को लेकर आंदोलन कर रहे इंटर्न डॉक्टरों सेआम आदमी पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। ये मुलाकात गुरुवार को आंदोलन स्थल पर ही की गई। इंटर्न डॉक्टरों से मुलाकात करने वाले आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल में आप प्रवक्ता नवीन पीरशाली, उमा सिसोदिया और योगेंद्र चौहान शामिल थे। इस मुलाकात के बाद आप नेताओं ने कहा कि इंटर्न डॉक्टरों की मांग जायज है और सरकार इनकी मांगों को जल्द ही पूरा करे।

Aam admi party

इस दौरान आप प्रवक्ता नवीन पीरशाली ने कहा कि कोरोना महामारी की दोनों लहरों में इन डॉक्टरों ने फ्रंट लाइन वॉरियर्स की तरह अपनी जान की परवाह ना करते हुए लोगों की सेवा की है। हैरानी वाली बात ये है कि इन डॉक्टरों को स्टाइपेंड के नाम पर महज 7500 रुपए मासिक दिया जाता है जो कि पूरे भारतवर्ष के राज्यों में सबसे कम है और इन्हीं मांगो को लेकर ये इंटर्न डॉक्टर धरने पर बैठे है।

इन मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं इंटर्न डॉक्टर

आप प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करते हुए इंटर्न डॉक्टरों ने बताया कि उनकी तीन मांगे हैं जिसको लेकर वो धरने पर बैठे हैं

- पहली मांग स्टाइपेंड 7500 मासिक बढ़ाकर 23,500 किया जाए।

- दूसरा कोविड के दौरान किए काम का इनको इंसेंटिव मिले।

- तीसरा इन सबका इंश्योरेंस किया जाए, क्योंकि कोविड के दौरान इनके कई साथी बीमार हो गए थे।

आप प्रवक्ता ने कहा कि इनकी मांगे जायज है और सरकार को तुरंत इस पर फैसला लेकर इनकी मांगो को मानना चाहिए। वहीं आप प्रवक्ता उमा सिसोदिया ने कहा, ये सरकार पूरी तरह से कर्मचारी विरोधी सरकार है। राज्य में युवा बेरोजगार हैं कर्मचारी सड़कों पर आंदोलन को मजबूर हैं और अब कोरोना में फ्रंट लाइन वॉरियर्स की भूमिका निभा चुके इंटर्न डॉक्टरों को भी अपनी स्टाइपेंड समेत अन्य जायज मांग को लेकर धरने पर बैठना उनकी मजबूरी बन चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+