UPSC Result: पूर्व डीजीपी की बेटी कूहू बनेंगीं आईपीएस अफसर,बैडमिंटन की इंटरनेशनल खिलाड़ी ने रच​ दिया इतिहास

UPSC Result 2023: संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सर्विसेज एक्जाम के अंतिम नतीजे घोषित कर दिए हैं। उत्तराखंड के पूर्व डीजीपी अशोक कुमार की बेटी कुहू गर्ग पहले ही प्रयास में 178 रैंक में चयनित होकर आईपीएस के लिए सिलेक्ट हुई हैं।

UPSC Result Former DGP ashok kumar daughter Kuhu become IPS officer international badminton player

कुहू गर्ग बैडमिंटन की इंटरनेशनल खिलाड़ी भी हैं। जिन्होंने एशियाई चैंपियनशिप के साथ ही ओपन कैटेगरी के कई मेडल अपने नाम किए। उन्होंने बैडमिंटन खिलाड़ी चिराग सेन के साथ मिलकर ओपन कैटेगरी के कई कई मेडल अपने नाम किया। इंटरनेशनल खिलाड़ी कुहू गर्ग के कोच डॉ डीके सेन रहे।

कुहू गर्ग की प्रारंभिक पढ़ाई देहरादून स्थित सेंट जोसफ स्कूल से हुई है। इसके बाद उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई दिल्ली के एसआरसीसी कॉलेज से पूरी की। 6 वर्षों तक भारतीय बैडमिंटन टीम में सीनियर और जूनियर में खेल चुकी कुहू के पास 20 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय मेडल भी है।

उनके पिता अशोक कुमार ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कई महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं देने के साथ-साथ उत्तराखंड राज्य के डीजीपी भी रहे हैं। वह नवंबर 2020 से 30 नवंबर 2023 तक उत्तराखंड के डीजीपी रहे। अशोक कुमार 1989 बैच के आईपीएस हैं।

अशोक कुमार का जन्म 20 नवंबर 1964 को हरियाणा के पानीपत जिले के कुराना गांव में हुआ था। अशोक कुमार ने गांव के ही सरकारी विद्यालय से अपनी स्कूलिंग पूरी की है। 12वीं के बाद उन्हें आईआईटी दिल्ली में दाखिला मिल गया। उन्होंने यहां से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री हासिल की।

इसके बाद उन्होंने आईआईटी दिल्ली से ही थर्मल इंजीनियरिंग में एमटेक किया। इसके बाद वे यूपीएससी परीक्षा में सफल हुए। वह 1989 में आईपीएस अफसर बने। बतौर आईपीएस उनकी पहली तैनाती एएसपी के रूप में प्रयागराज (तब के इलाहाबाद) जिले में हुई।

इसके बाद उन्होंने अलीगढ़ और नैनीताल में भी एएसपी के रूप में सेवाएं दीं। उन्होंने 'खाकी में इंसान' नामक किताब भी लिखी है।अशोक कुमार को हाल ही में हरियाणा सरकार में खेल विश्वविद्यालय का कुलपति
नियुक्त किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+