केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले का राहुल गांधी पर तंज,अपनी पार्टी को बचाने का काम करें,कांग्रेस 40 पार भी नहीं

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने राहुल पर तंज करते हुए कहा, वे पहले अपनी पार्टी बचाने का काम करें, संविधान बचाने और उसे संवर्धन का काम मोदी कर रहे हैं। साथ ही कहा, भ्रष्टाचार पर मोदी के प्रहार से कांग्रेस पूरी तरह टूट गई है, लिहाजा इस बार एनडीए 400 पार और कांग्रेस 40 पार नहीं कर पाएगी । उन्होंने दलित समाज और अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में जुटने का आह्वान किया।

Union Minister Ramdas Athawale taunt Rahul Gandhi work save your party Congress not even beyond 40

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने एनडीए के लक्ष्य पर जोर देते हुए कहा अबकी बार 400 पार फिर एक बार मोदी सरकार और कांग्रेस नहीं कर पाएगी 40 बार। क्योंकि पिछली बार कांग्रेस को केरल ने बचा दिया था जहां उन्होंने 19 लोकसभा सीट प्राप्त की थी। लेकिन इस बार मोदी के नेतृत्व में एनडीए दक्षिण का किला भी फतह करने वाला है।

अठावले ने मोदी सरकार के ऐतिहासिक कार्यों का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कहा इन 10 सालो मे देश प्रगति की दिशा में तेजी से आगे बढ रहा है। मोदी ने 2014 और 2019 की संसद में संविधान पर माथा टेक कर कहा था कि वे जीवनपर्यंत संविधान को मजबूत करने का काम करेंगे। तब से लेकर आज तक पिछले दलित एवं अन्य सभी समाज के लिए किए गए विकास कार्यों और योजनाओं ने देश में संविधान को अधिक मजबूत करने का काम किया है।

उन्होंने तंज करते हुए कहा, संविधान को बचाने और संवर्धन करने का काम मोदी के नेतृत्व में एनडीए बखूबी कर रही है इसलिए राहुल गांधी को अपनी पार्टी बढ़ाने पर काम करना चाहिए। क्योंकि जिस तरह मोदी के नेतृत्व में भ्रष्टाचार विहीन एवं पारदर्शी व्यवस्था स्थापित हुई है उसके बाद कांग्रेस और विपक्ष के नेताओं के लिए भ्रष्टाचार करने की गुंजाइश समाप्त हो गई है।

कहा कि जिन्होंने पूर्व में गड़बड़ घोटाले किए हैं या अब भी ऐसे कामों में संलिप्त हैं उन सभी को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया जा रहा है। इंडी गठबंधन के कई मंत्री मुख्यमंत्री और बड़े नेता भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल के अंदर है और बड़ी संख्या में उनके बड़े-बड़े नेता बेल पर बाहर हैं। मोदी ने ऐसा प्रहार किया कि कांग्रेस का भ्रष्टाचार दुनिया के सामने आ गया और उनकी पार्टी पूरी तरह टूट गई है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा या एनडीए सरकार किसी को जेल में नहीं डालते बल्कि कानूनी प्रक्रिया के तहत यह सब हो रहा है। साथ यूपीए कार्यकाल के घोटालों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, अपने कर्मों का हिसाब तो न्यायिक प्रक्रिया को देना ही होगा।

कहा कि केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो और अन्य यात्राओं को पूरी तरह से नाटक करार देते हुए कहा, वे अब नाटक करना सीख गए हैं। उनकी सरकारों ने 60 साल सत्ता में रहते कभी देश को जोड़ने का कोई काम नहीं किया। जबकि बाबा साहब अंबेडकर ने संविधान के माध्यम से देश को एक करने का काम किया और आज प्रधानमंत्री मोदी उनके कामों को आगे बढ़ते हुए संविधान को मजबूत करने का काम कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+