Uniform civil code रिपोर्ट की गई सार्वजनिक,392 अनुच्छेद चार खंडों में तैयार रिपोर्ट, यहां मिलेगी पूरी जानकारी
Uniform civil code यूसीसी रिपोर्ट को सार्वजनिक कर दिया गया है। यूसीसी में कुल 392 अनुच्छेद और रिपोर्ट को चार खंडों में तैयार किया गया है।
यूसीसी की वेबसाइट https://ucc.uk.gov.in/ पर जाकर रिपोर्ट को हिंदी या अंग्रेजी दोनों भाषाओं में पढ़ा जा सकता है।

उत्तराखंड यूनिफॉर्म सिविल कोड की रूल्स मेकिंग कमेटी ने यूसीसी रिपोर्ट को सार्वजनिक कर दिया है। यूसीसी में कुल 392 अनुच्छेद और रिपोर्ट को चार खंडों में तैयार किया गया है। यूसीसी की वेबसाइट https://ucc.uk.gov.in/ पर जाकर रिपोर्ट को हिंदी या अंग्रेजी दोनों भाषाओं में पढ़ा जा सकता है। यूनिफॉर्म सिविल कोड की रूल्स मेकिंग एंड इंप्लीमेंटेशन कमेटी ने आज 12 जुलाई को यूसीसी रिपोर्ट को सार्वजनिक कर दिया है। जिससे आम जनता रिपोर्ट को पढ़कर आसानी से समझ सके।
7 फरवरी को विधानसभा से पारित
यूसीसी की रिपोर्ट राज्य सरकार को मिलने के बाद मंत्रिमंडल से मंजूरी देने के साथ ही 07 फरवरी को विधानसभा से इसे पारित किया गया था। उत्तराखंड की धामी सरकार ने 10 फरवरी 2024 को उत्तराखंड के पूर्व सीएस शत्रुघ्न सिंह की अध्यक्षता में सात सदस्यीय रूल्स मेकिंग और इंप्लीमेंटेशन कमेटी का गठन किया था।
12 मार्च गजट नोटिफिकेशन भी जारी
सरकार ने यूसीसी को राष्ट्रपति से मंजूरी के लिए राष्ट्रपति भवन भेजा था। 11 मार्च 2024 को राष्ट्रपति का अनुमोदन मिलने के बाद राज्य सरकार ने 12 मार्च 2024 को यूसीसी का गजट नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया था। यूसीसी रिपोर्ट को चार खंडों में तैयार किया गया है। पहला खंड- रिपोर्ट ऑफ द एक्सपर्ट कमेटी, दूसरा खंड- ड्राफ्ट कोड, तीसरा खंड- रिपोर्ट ऑन स्टेकहोल्डर कंसल्टेशन और चौथा खंड- प्रारूप संहिता पर आधारित है।
शादी, तलाक, लिव इन रिलेशनसिप कवर
रूल्स मेकिंग और इंप्लीमेंटेशन कमेटी के अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह ने कहा कि यूसीसी की रिपोर्ट को सार्वजनिक कर दिया गया है। ऐसे में जनता यूसीसी की वेबसाइट पर जाकर यूसीसी के चारों खंडों को पढ़ सकती है। उन्होंने बताया कि इसमें शादी, तलाक, लिव इन रिलेशनसिप को कवर किया गया है। जब नियमावली बन जाएगी तो लागू कर दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications