Uniform Civil Code: और तेज हुई उत्तराखंड में UCC की तैयारी, पीएम मोदी से मिले सीएम पुष्कर धामी

उत्तराखंड में जल्द समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। यूसीसी लागू करने से पहले सीएम धामी ने पीएम से भी इसको लेकर चर्चा की।

उत्तराखंड में जल्द समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी केंद्रीय नेतृत्व और हाईकमान से मुलाकात कर जरुरी दिशा निर्देश प्राप्त कर रहे हैं। इस बीच सीएम धामी ने मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। सीएम धामी ने पीएम मोदी को प्रदेश में दिसंबर माह में आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय निवेशक सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया है। यूसीसी लागू करने से पहले सीएम धामी ने पीएम से भी इसको लेकर चर्चा की।

Uniform Civil Code: Preparation for UCC in Uttarakhand intensified, CM Pushkar Dhami met PM Modi

इससे पहले सोमवार देर रात सीएम धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से यूसीसी को लेकर चर्चा की। पीएम मोदी से मुलाकात के बाद सीएम धामी ने सोशल मीडिया में जानकारी देते हुए कहा कि पीएम मोदी से भेंट कर बाबा नीब करौरी महाराज की प्रतिकृति और उत्तराखण्ड में उत्पादित चावल भेंट किया। सीएम धामी ने पीएम मोदी से किच्छा-खटीमा रेलवे स्टेशन प्रोजेक्ट, अनुमानित लागत 1546 करोड़, एवं 7 हजार करोड़ की लागत से हरिद्वार-ऋषिकेश पुनर्विकास महापरियोजना के लिए स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया।

इसके साथ ही गिफ्ट सिटी की तर्ज पर ऊधम सिंह नगर में 3 हजार एकड़ भूमि पर नया शहर बसाने और सेंट्रल विस्टा की तर्ज पर पीपीपी मोड में एडमिन सिटी की स्थापना के लिए स्वीकृति प्रदान करने का भी अनुरोध किया। साथ ही इंडस्ट्रियल पार्क के लिए 410 करोड़ अवमुक्त किए जाने एवं राज्य की अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण इन्फ्रा प्रोजेक्ट देहरादून, टिहरी टनल परियोजना तथा पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण की परियोजनाओं में तेजी लाने हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आवश्यक दिशा.निर्देश देने हेतु अनुरोध किया।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री जी को प्रदेश में चल रही कांवड़ यात्रा .2023, बदरीनाथ धाम, केदारनाथ धाम में गतिमान विभिन्न पुनर्निर्माण परियोजनाओं, सुशासन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों एवं राज्य की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के दृष्टिगत राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों के विषय में अवगत कराया। सीएम धामी ने बताया कि इन सभी मुददों पर पीएम का आश्वासन मिला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+