Uniform civil code नियमावली समिति ने सरकार को ड्राफ्ट सौंपा, सीएम धामी ने किया ऐलान कब होगा लागू

Uniform civil code news: उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने की दिशा में धामी सरकार तेजी से कदम बढ़ा रही है। आज यूसीसी नियमावली को लेकर बनाई गई समिति ने ड्राफ्ट सीएम पुष्कर सिंह धामी को सौंप दिया है। सरकार अब नियमावली के ड्राफ्ट का न्याय और विधायी विभाग से परीक्षण कराएगी।

जिसके बाद 9 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस पर इसे लागू किया जाएगा। यूसीसी लागू करने वाला उत्तराखंड पहला राज्य बनेगा। इससे पहले इससे संबंधित औपचारिकता पूरी करली जाएंगी। सरकार ने संबंधित अधिकारियों को लेकर इसको लेकर पूरा होमवर्क करने को कहा है।

Uniform civil code manual committee submitted draft government CM PUSHKAR Dhami announced implemented

सीएम ने कहा कि इसके लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की ट्रेनिंग भी दी जाएगी। यूसीसी के ऑनलाइन पोर्टल और एप के जरिए यूसीसी के सुविधाओं का लाभ उठा पाएंगे। इसके लिए एप भी तैयार किया गया है।

2022 से चल रहा काम
बता दें कि मुख्यमंत्री बनते ही पुष्कर सिंह धामी ने पहली ही कैबिनेट में इसको लेकर एक कमेटी गठित की। सीएम धामी ने पहली कैबिनेट की बैठक में समान नागरिक संहिता बनाने के लिए एक विशेषज्ञ समिति के गठन का निर्णय लिया और 27 मई 2022 को उच्चतम न्यायालय की सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई के नेतृत्व में पांच सदस्यीय समिति गठित की।

11 मार्च को राष्ट्रपति ने दी मंजूरी
इसके लिये 43 जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किये जाने पर समिति को विभिन्न माध्यमों से लगभग 2.33 लाख सुझाव प्राप्त हुए। प्राप्त सुझावों का अध्ययन कर समिति ने उनका रिकॉर्ड समय में विश्लेषण कर अपनी विस्तृत रिपोर्ट 02 फरवरी 2024 को सरकार को सौंपी तथा 7 फरवरी को विधान सभा द्वारा पारित कर 11 मार्च को राष्ट्रपति द्वारा इसे स्वीकृति प्रदान की है।

स्थापना दिवस पर होगा लागू
उत्तराखंड के राष्ट्रपति की ओर से समान नागरिकता संहिता कानून के विधेयक को मंजूरी दे गई है। उत्तराखंड के स्थापना दिवस से पहले यह राज्य में लागू हो जाएगा। इसको लेकर सीएम धामी ने भी अपनी तरफ से मंजूरी देते हुए इसे जल्द लागू करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+