UKSSSC PAPER LEAK: एकल सदस्यीय जांच आयोग ने सीएम धामी को सौंपी रिपोर्ट, परीक्षा रद्द, तीन माह के अंदर फिर होगी

UKSSSC PAPER LEAK CASE: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से 21 सितंबर को आयोजित प्रतियोगी परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच के लिए गठित एकल सदस्यीय जांच आयोग ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) यू.सी. ध्यानी ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को रिपोर्ट सौंपी।

इस बीच आयोग की रिपोर्ट मिलने के बाद परीक्षा को रद्द करने का निर्णय लिया है। साथ ही तीन माह के अंदर फिर से परीक्षा आयोजित करने का फैसला लिया गया है। बता दें कि 21 सितंबर को स्नातक स्तरीय परीक्षा का आयोजन किया गया। आरोप है कि आधे घंटे में ही पेपर बाहर आ गया। जिसके बाद से युवाओं ने आंदोलन किया और 8 दिन देहरादून में धरना दिया।

UKSSSC PAPER LEAK Single-member inquiry commission submits report to CM Dhami discuss cancellation

इस बीच सरकार ने न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) यू.सी. ध्यानी की अध्यक्षता में एकल सदस्यीय जांच आयोग गठित किया। इस बीच सीएम धामी ने छात्रों की मांग पर सीबीआई जांच की संस्तुति दे दी। हालांकि छात्रों की मांग थी कि पेपर को रद्द किया जाए। जिसके बाद छात्रों ने 10 अक्टूबर तक धरना स्थगित किया। इससे एक दिन पहले ही भाजपा के 5 विधायकों ने पेपर रद्द करने की मांग को लेकर सीएम धामी को ज्ञापन सौंपा। अब एकल सदस्यीय जांच आयोग ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आयोग ने अल्प समय में अधिक से अधिक जनसुनवाई कर अभ्यर्थियों एवं संबंधित पक्षों से सुझाव प्राप्त करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत की है, जो सराहनीय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार रिपोर्ट का परीक्षण कर अभ्यर्थियों के हित में निर्णय लेगी। उन्होंने बताया कि प्रकरण की सीबीआई जांच की संस्तुति की जा चुकी है, जिससे मामले की पूरी निष्पक्षता सुनिश्चित हो सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार परीक्षाओं की शुचिता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। भविष्य में यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी भर्ती परीक्षा में अनियमितता की कोई संभावना न रहे और अभ्यर्थियों तथा उनके अभिभावकों का विश्वास राज्य की परीक्षा प्रणाली पर बना रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+