UK Board 12th topper list 2023: यहां पढ़ें यूके बोर्ड 12वीं के टॉपर्स की लिस्ट, छात्राओं ने मारी बाजी
UK Board 12th Topper List: इस साल यूके बोर्ड 12वीं के रिजल्ट का ओवरऑल पास पर्सेंटेज 85.58 फीसदी रहा है। तनु चौहान ने 97.60% के साथ यूके 12वीं में टॉप किया है।

UK Board 12th Toppers List: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने आज यानी 25 मई 2023 को सुबह 11 बजे कक्षा 12वीं का परिणाम घोषित कर दिया। 1,27,324 स्टूडेंट्स के रिजल्ट जारी किए गए हैं। इस बोर्ड परीक्षा में कुल 80.98% छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। 12वीं की आर्ट्स, कॉमर्स, साइंस, तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट जारी हुआ है। स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट ubse.uk.gov.in पर चेक कर सकते हैं।इस बार भी टॉपर्स की लिस्ट में छात्राओं ने ही बाजी मार ली है।
तनु चौहान ने किया पूरे प्रदेश में टॉप
छात्रा तनु चौहान (Tanu Chauhan) ने इण्टरमीडिएट परीक्षा में 488/500 कुल 97.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की श्रेष्ठता सूची में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। वह R.L.S. CHAUHAN S.V.M.I.C JASPUR कॉलेज की छात्रा थीं।
हिमानी को मिला दूसरा स्थान
GGIC CHINYALISAUR, UTTARKASHI की छात्रा हिमानी (Himani) ने इण्टरमीडिएट परीक्षा में 485/500 कुल 97.00 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की श्रेष्ठता सूची में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।
Recommended Video
राज मिश्रा को तीसरा स्थान
SVM INTER COLLAGE, SITARGANG के छात्र राज मिश्रा (Raj Mishra) ने इण्टरमीडिएट परीक्षा में 483/500 कुल 96.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की श्रेष्ठता सूची में तृतीय स्थान प्राप्त किया है।












Click it and Unblock the Notifications