नेता ने पुलिसकर्मी को जड़ा थप्पड, जमकर हुआ बवाल, SSP ने हेड कांस्टेबल को कर दिया सस्पेंड, क्या है पूरा मामला
उत्तराखंड के उधम सिंह नगर से एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में पुलिसकर्मी एक व्यक्ति के साथ हाथापाई करता नजर आ रहा है। आरोप लगा कि पुलिसकर्मी नशे में था। वीडियो वायरल होते ही एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने संज्ञान लिया और पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया।
साथ ही पुलिसकर्मी से हाथापाई करने वाले व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी पुलिसकर्मी पुलिस लाइन में तैनात है। जो कि कुछ दिनों से वो ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहा था।

वीडियो अटरिया रोड का बताया गया, आरोप है कि इस दौरान नशे में धुत हेड कांस्टेबल ने एक व्यक्ति का फोन छीन लिया। जिसके बाद एक दल से जुड़े कुछ लोग मौके पर पहुंचे और हेड कांस्टेबल के साथ बहस हो गई। जो कुछ ही देर में हाथापाई में बदल गई। वीडियो वायरल होने पर एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने मामले का संज्ञान लिया है।
पुलिस की और से जानकारी दी गई कि 14 फरवरी को मुख्य आरक्षी और बीजेपी के पूर्व पार्षद के बीच मारपीट हो गई। जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए मुख्य आरक्षी जो कि घटना के समय शराब का सेवन करना पाया गया, उसे तत्काल निलंबित कर दिया गया है। हाथापाई करने वाले व्यक्ति समेत अन्य के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार किया गया।
जानकारी के अनुसार हेड कांस्टेबल हरवीर सिंह पुलिस लाइन में तैनात है और फौजी मटकोटा में रहते हैं। वे 12 फरवरी से पुलिस लाइन से अनुपस्थित हैं। शुक्रवार की दोपहर वह अटरिया रोड पर वर्दी में पहुंचे थे। वहां पर बहस के बाद एक व्यक्ति का मोबाइल छीन लिया था।
इसके बाद वहां पहुंचे भाजपा उत्तरी मंडल महामंत्री राधेश शर्मा ने हरवीर पर नशे में होने का आरोप लगाया और गालीगलौज करते हुए उनको कई थप्पड़ मार दिए। हरवीर ने भी राधेश पर हाथ चलाए और दोनों के बीच मारपीट हो गई। इसी बीच वहां मौजूद लोगों ने भी हरवीर के साथ हाथापाई की। इससे वहां हंगामा खड़ा हो गया और वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने घटना की वीडियो बनाकर वायरल कर दी।












Click it and Unblock the Notifications