तुंगनाथ मंदिर का एक ओर वीडियो वायरल, अब वीआईपी दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं और पुजारियों में बवाल

सोशल मीडिया में तुंगनाथ मंदिर का एक ओर वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग पंड़ितो से मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं। इस बार पंड़ितो से मारपीट की वजह वीआईपी दर्शन बताई जा रही है। लाइन में लगे भक्तों का आरोप है कि वे बहुत देर से लाइन में लगे थे और उनसे पहले वीआईपी को जाने दिया गया।

Tunganath temple Another video goes viral, now ruckus among devotees priests regarding VIP darshan

तुंगनाथ धाम के इस नए वीडियो वायरल होने के बाद धामों में वीआईपी दर्शन को लेकर भी लोग लगातार कमेंट कर रहे हैं। साथ ही इस तरह की घटनाओं को भी निंदा कर रहे हैं। पंच केदारों में सबसे ऊंचाई पर स्थित तुंगनाथ मंदिर में एक ओर विवाद का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें भक्तों और पुजारियों के बीच मारपीट होते हुए नजर आ रही है।

इस वीडियो को वायरल कर ये दावा किया गया है कि भक्त लाइन में लगे थे और वीआईपी दर्शन कराए जा रहे ​थे, जिसको लेकर भक्तों ने आपत्ति दर्ज कराई, जिसके बाद विवाद बढ़ गया और भक्तों ने पुजारी के साथ मारपीट कर दी।

जिसको लेकर लोग लगातार कमेंट कर रहे हैं। बता दें कि तुंगनाथ धाम से जुड़ा ये तीसरा विवाद है। इससे पहले तुंगनाथ धाम में तीर्थ यात्रियों का पुजारियों से विवाद और मारपीट का मामला पहले भी सामने आया है। जिसमें मंदिर के पुजारी ने उखीमठ में अज्ञात यात्रियों के खिलाफ थाने में दर्ज कराई।

तब आरोप लगा कि तीर्थ यात्रियों ने सभा मंडप में 2 घंटे तक पूजा करने की जिद पूरी न होने पर पुजारी पर ह​मला किया और अभद्रता भी की। इसके अलावा एक अन्य वायरल फोटो में एक शख्स मंदिर की चोटी पर चढ़ा हुआ नजर आया। तस्वीर सामने आने के बाद तुंगनाथ थानाध्यक्ष को इस संबंध में सूचना दी गई।

फिर फोटो की सच्चाई जानने के लिए बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ऊखीमठ के कार्यालय से संपर्क स्थापित कर जानकारी ली गई तो पता चला कि तुंगनाथ मंदिर के शीर्ष छतरी के पुनर्निमाण के काम के लिए बीकेटीसी के स्तर से निविदा निकाली गई थी। इसी क्रम में अभी फिल्हाल में तुंगनाथ मंदिर के शीर्ष छतरी का पुनर्निमाण का काम चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+