Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

New Year Celebration 2024: उत्तराखंड की टॉप 10 लोकेशन, यहां कर सकते हैं न्यू ईयर सेलिब्रेट

New year celebration places in uttarakhand न्यू ईयर सेलिब्रेशन को लेकर अभी से प्लानिंग शुरू हो गई है। नए साल का खास अंदाज में स्वागत करने और प्रकृति की सुंदरता को करीब से देखने के लिए उत्तराखंड सबसे बेहतर विकल्प हो सकता है। उत्तराखंड में भी प्रकृति ने दिल खोलकर खूबसूरती दी है। यहां कई ऐसे पर्यटक स्थल हैं, जहां पर परिवार या दोस्तों के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट कर सकते हैं। जानते हैं ऐसे 10 लोकेशन के बारे में-

Top 10 Tourist Places Uttarakhand for New Year Celebration Parties Check Best Places to Visit in UK

चकराता
न्यू ईयर पर देहरादून के चकराता का मौसम परिवार के साथ बिताने का सबसे अच्छा समय है। जंगलों, ट्रेक, गुफाओं और प्राचीन मंदिरों के लिए चकराता पर्यटकों के बीच बहुत ही प्रसिद्ध है। यहां प्राकृतिक झरने, टाइगर वाटर फॉल, प्राकृतिक शांत स्थल पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। चकराता की सबसे ऊंची चोटी खारम्बा चोटी चारों तरफ से घने जगंलों से घिरी हुई है। चकराता से कुछ दूर कालसी एक बहुत प्राचीन और ऐतिहासिक स्थल है जहाँ आपको सम्राट अशोक से जुड़े शिलालेख देखने को मिलते हैं। जो कि चकराता से लगभग 43.7 किलोमीटर दूरी पर स्थित है।

हर्षिल
हर्षिल उत्तरकाशी से करीब 80 किमी दूर है। हर्षिल में भागीरथी का प्रवाह और आसपास सेब के सुंदर बगीचे पर्यटकों का काफी आ​कर्षित करते हैं।​ यहां पर प्राकृतिक झरने और सुंदर पहाड़ियां परिवार के साथ सबसे अच्छा समय ​बिताने का सबसे बेहतर विकल्प है। प्रकृति का आनंद और शांति के साथ परिवार के साथ समय बिताना चाहते हैं तो हर्षिल सबसे बेस्ट लोकेशन है। हर्षिल से सात किलोमीटर की दूरी पर सात तालों का दृश्य विस्मयकारी है। इन्हें साताल कहा जाता है।

मुनस्‍यारी
कुमाऊं मण्डल के पिथौरागढ़ में स्थित मुनस्‍यारी एक खूबसूरत पर्वतीय स्थल है। यह नेपाल और तिब्बत की सीमाओं के समीप है। मुनस्‍यारी चारो ओर से पर्वतो से घिरा हुआ है। मुनस्‍यारी के सामने विशाल हिमालय पर्वत श्रंखला का विश्‍व प्रसिद्ध पंचचूली पर्वत जिसे पांडवों के स्‍वर्गारोहण का प्रतीक माना जाता है, बाई तरफ नन्‍दा देवी और त्रिशूल पर्वत, दाई तरफ डानाधार जो एक खूबसूरत पिकनिक स्‍पॉट भी है और पीछे की ओर खलिया टॉप है। काठगोदाम, हल्‍द्वानी रेलवे स्‍टेशन से मुनस्‍यारी की दूरी लगभग 295 किलोमीटर है और नैनीताल से 265 किलोमीटर है। मुनस्‍यारी में ठहरने के लिए काफी होटल, लॉज और गेस्‍ट हाउस है।

रानीखेत
अल्मोड़ा जिले से 56 किलोमीटर दूर नेशनल हाईवे 109 पर स्थित एक हिल स्टेशन से है रानीखेत। रानीखेत में पर्यटन हेतु आपको गोल्फ कोर्स, सैंट ब्रिजेट चर्च, कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर, आशियाना पार्क, मनकामेश्वर मंदिर, रानी झील, बिनसर महादेव, भालूधाम, मजखाली, ताड़ीखेत, चौबटिया आदि स्थल देखने और घूमने को मिल जाते हैं। ये सभी पर्यटन स्थल सैलानियों के लिए हमेशा से आकर्षण का केंद्र रहते हैं।

कौसानी
उत्तराखंड राज्य के बागेश्वर जिले में स्थित एक खूबसूरत नजारों से युक्त हिल स्टेशन है। अल्मोड़ा से यह हिल स्टेशन लगभग 51 किलोमीटर दूर है। कौसानी में हिमालय के बर्फ से ढके पहाड़, नंदा देवी और पंचुल चोटियां आदि रमणीक स्थल देखने को मिलते हैं। पहाड़ी ओक, देवदार और चीड़ के पेड़ों का जंगल भी प्रकृति की सुंदरता का एहसास कराता है। ट्रेकिंग करने वालों के लिए यहां कौसानी में कैलाश ट्रेक, बेस कौसानी ट्रेक और बागेश्वर-सुंदरधुंडा ट्रेक आदि रास्ते बने हुए हैं जहां आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ ट्रेकिंग का आनंद ले सकते हैं।

लेंसडाउन
लेंसडाउन पौड़ी जिले में स्थित लेंसडाउन एक खूबसूरत जगह है। यहां घूमने के लिए संतोषी माता मंदिर, सेंट मेरी चर्च,दरवान सिंह संग्रहालय, भुल्ला ताल झील,तारकेश्वर महादेव मंदिर,टिप इन टॉप, गढ़वाल रेजिमेंट वॉर मेमोरियल और जंगल सफारी है। लैंसडाउन से कोटद्वार की दूरी करीब 50 किमी की हैं। यहां से ट्रेन और बस की सुविधा आसानी से मिल जाएगी। यहां 5 से 7 हजार रुपए में आसानी से घूमा जा सकता है। यहां पहाड़ के साथ साथ जंगल सफारी और देशभक्ति से जुड़ी चीजें देखने को मिल जाती हैं।

धनोल्टी
धनोल्टी देहरादून और मसूरी से सबसे नजदीक हिल स्टेशन है। जो कि ट्रेकिंग ट्रेल्स और साहसिक गतिविधियों के लिए काफी फेमस है। धनोल्टी में दो इको पार्क, अंबर और धारा, एडवेंचर पार्क, देवगढ़ किला, सुरकंडा देवी मंदिर प्रमुख दर्शनीय स्थल हैं। जो कि देहरादून से लगभग 66 किमी और मसूरी से करीब 32 किमी की दूरी पर है। यहां शांति और प्रकृति की सुंदरता के साथ स्पोर्ट्स एक्टिविटी का मजा ले सकते हैं।

ऋषिकेश
गंगा का प्रवाह, योग और मंदिरों का समूह। ऋषिकेश में शांति, सुकून और प्रकृति की सुंदरता सबकुछ मिलेगा। यहां रिवर राफ्टिंग, स्पोर्ट्स एक्टिविटी और गंगा आरती सबसे खास है। साथ ही यहां घूमने के लिए स्वर्गाश्रम, लक्ष्मण झूला, त्रिवेंणी घाट, परमार्थ निकेतन और कौडियाला सबसे खास जगह है। बच्चों के लिए मस्ती करने का यहां पूरा साधन है। यहां बस, ट्रेन के साथ ही हवाई जहाज हर चीज की सुविधा है। साथ ही खाने पीने से लेकर रहने की आसानी से व्यवस्था हो जाती है।

मसूरी
पहाड़ों की रानी मसूरी भारत के प्रमुख हिल स्टेशन में से एक है। जो कि देहरादून से 35 किमी की दूरी पर है। मसूरी और उसके आसपास कई दर्शनीय स्थल हैं जहां परिवार और दोस्तों के साथ जाया जा सकता है। कुछ प्रसिद्ध पर्यटक आकर्षण झरीपानी फॉल, लाल टिब्बा, क्लाउड्स एंड चाइल्डर्स लॉज, कैमल बैक रोड,भट्टा फाल,कैम्पटी फाल, नाग देवता मंदिर, मसूरी झील, सर जॉर्ज एवरेस्ट हाउस आदि कई पर्यटक स्थल हैं।

नैनीताल
कुमाऊं मंडल का सबसे प्रसिद्ध पर्यटक स्थल नैनीताल है। जहां सबसे ज्यादा ताल और झील हैं। नैनीताल में नैना देवी मंदिर,नैनी झील,तल्ली एवं मल्ली ताल, त्रिॠषि सरोवर,मॉल रोड, एरियल रोपवे प्रमुख जगह हैं। नैनीताल में​नौकायन, राफ्टिंग का आनंद ले सकते हैं। नैनीताल के लिए सबसे नजदीक हवाई अड्डा पंतनगर है। जो कि 71 किमी की दूरी पर है। जबकि रेलवे काठगोदाम, हल्द्वानी, रेलवे स्‍टेशन 35 किमी की दूरी पर है। नैनीताल 12 महिनें पर्यटकों की पहली पंसद मानी जाती है। जहां आसानी से पहुंचा जा सकता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+