उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को खोलने के लिए तीर्थ पुरोहितों ने ​किया आंदोलन तेज, मुंडन और कूच कर जताया विरोध

देवस्‍थानम बोर्ड और चारधाम यात्रा राज्‍य सरकार के लिए चुनावी साल में बडी चुनौतीी

देहरादून, 6 सितंबर। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी सरकार के लिए चारधाम यात्रा और देवस्थानम बोर्ड मुश्किलें खड़ी कर रहा है। चारधाम यात्रा को शुरू करवाने और देवस्थानम बोर्ड को रद करने के लिए चारधाम तीर्थ पुरोहित हक हकूकधारी महापंचायत ने आंदोलन तेज कर दिया है। यात्रा शुरू करवाने के लिए पुरोहितों ने बदरीनाथ धाम में कूच करने के अलावा मुंडन कराकर भी राज्य सरकार का विरोध किया है। सोमवार को तीर्थ पुुरोहितों और स्‍थानीय लोगों ने बदरीनाथ में कूच कियाा इस दाैैरान भारी पुलिस बल भी तैनात रहा है। जिससे आंदोलनकारियों और पुलिस बल के बीच तनाव भी पैदा हो गया था। आंदोलनकारियों ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है।

To open the Chardham Yatra in Uttarakhand, the pilgrimage priests protested intensified, shaved and traveled

तीर्थ यात्रा बंद, राजनैतिक यात्राएं चालू
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा बंद है। लेकिन कोविडकाल में भी बीजेपी की जनआशीर्वाद रैली और कांग्रेस की प​रिवर्तन यात्रा शुरू हो गई है। चुनावी साल में राजनैतिक दलों के कार्यक्रमों में हजारों की संख्या जुट रही है, लेकिन चारधाम यात्रा पर पाबंदी है। ऐसे में अब तीर्थ पुरोहितों ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। तीर्थ पुरोहित अब मंदिरों में यात्रियों के लिए दर्शन खुलवाने की मांग करने लगे है। बीते 2 साल से कोविड के चलते चारधाम यात्रा ठप पड़ी हुई है। जिससे स्थानीय लोगों और तीर्थ पुरोहितों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। अब जब राजनैतिक दलों की यात्राएं शुरू हो गई हैं तो लोगों ने चारधाम यात्रा को खोलने के लिए आंदोलन तेज कर दिया है।

बदरीनाथ धाम में जमकर विरोध
पुरोहितों और स्थानीय लोगों ने सोमवार को बदरी विशाल के दर्शन के लिए बदरीनाथ धाम का कूच किया है। कूच में तीर्थ-पुरोहित, हक-हकूकधारी के साथ ही स्थानीय लोग भी शामिल हुए। हालांकि कूच से पहले ही प्रशासन ने मंदिर परिसर जाने वाले रास्तों पर बेरिकेडिंग लगाकर अतिरिक्त फोर्स तैनात किया गया है। इससे तीर्थ पुरोहितों में नाराजगी देखी जा रही है। तीर्थ पुरोहितों ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी और जमकर विरोध किया है। इससे प​हले चारधाम यात्रा शुरू करने को लेकर चारधाम तीर्थ पुरोहित हक-हकूकधारी महापंचायत के अध्यक्ष कृष्णकांत कोटियाल ने बदरीनाथ में मुंडन कराया। यहां लोगों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।

चारों तरफ से घिरी राज्य सरकार
उत्‍तराखंंड की बीजेपी सरकार पहले से ही देवस्‍थानम बोर्ड को लेकर पुरोहितों के निशाने पर हैा अब चार धाम यात्रा शुरू कराने का भी दबाव है। देवस्थानम बोर्ड के लिए राज्य सरकार भले ही हाईपॉवर कमेटी बनाकर पुरोहितों को शांत कराने में जुटी है, वहीं चारधाम यात्रा संचालन को लेकर मामला नैनीताल हाईकोर्ट में विचाराधीन होने राज्य सरकार इस मामले में भी तीर्थ पुरोहितों को समझाने में जुटी है। लेकिन जिस तरह से तीर्थ पुरोहित आंदोलन कर रहे हैं। साथ ही ​आंदोलन तेज कर दिया है, उससे आने वाले दिनों में राज्य सरकार की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं।

चारधाम तीर्थ पुरोहित हक-हकूकधारी महापंचायत के मीडिया प्रभारी आचार्य सुरेशानंद का कहना है कि

जो सरकार धर्म के नाम पर वोट लेकर सत्ता में आई, वो सरकार अब धर्म विरोधी काम कर रही है। राज्य सरकार को चारधाम यात्रा को जल्द से जल्द शुरू करवाना होगा। साथ ही देवस्थानम बोर्ड को रद करना होगा। नहीं तो चुनाव में तीर्थ पुरोहित जनता के बीच जाकर राज्य सरकार की सच्चाई सबके सामने लाने का काम करेंगें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+