धामी सरकार के तीन साल के जश्न की चर्चा, इन तस्वीरों से सरकार के नए स्वरूप के क्यों तलाशे जा रहे सियासी मायने

उत्तराखंड की धामी सरकार तीन साल पूरे के उपलक्ष में कई कार्यक्रमों के जरिए जश्न मना रही है। जिसे सरकार सेवा, सुशासन और विकास के तीन साल के संदेश के साथ कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है। सीएम धामी लगातार कई आयोजनों के जरिए जनता तक सीधे जुड़ कर योजनाओं के बारे में बता रहे हैं और अपनी सरकार की तीन साल की उपलब्धियां गिना रहे हैं।

इस बीच तीन साल का जश्न का कार्यक्रम अभी जारी रहेगा। इन सबके बीच सबके जहन में ये सवाल भी उठ रहा है कि आखिर कब तक सरकार का नया स्वरूप देखने को मिल सकता है। दरअसल प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद से प्रदेश मंत्रिमंडल में 5 सीटें खाली पड़ी हैं। जिससे कई महत्वपूर्ण विभाग सीएम धामी के पास आ चुके हैं।

three years Dhami government Discussion celebration why political meanings new form sought pictures

ऐसे में अग्रवाल के इस्तीफे के बाद से मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा जारी है। हालांकि बीते दिनों दिल्ली से लौटने के बाद सीएम धामी ने इस पर विराम लगा दिया और साफ कह दिया कि दिल्ली दौरे के दौरान मंत्रिमंडल विस्तार पर किसी तरह की चर्चा नहीं हुई है। सीएम धामी के इस बयान से उन सभी विधायकों की भी टेंशन बढ़ गई जो कि खुद को रेस में मानकर चल रहे थे। लेकिन इन सबके बीच ऐसे विधायकों को अब भी उम्मीद है कि देर सवेर मंत्रिमंडल का विस्तार तो होना ही है।

कब होगा, ​किसकी लॉटरी लगेगी, किसकी कुर्सी छिनेगी, किसकी रहेगी। इन सवालों के जबाव मिलने के लिए शुभ मुहूर्त का इंतजार है। इन सभी सवालों के बीच सरकार के तीन साल के कार्यकाल के आयोजित कार्यक्रमों से आ रही तस्वीरों के भी मायने तलाशे जा रहे हैं। ​​सबसे पहले सीएम धामी ने सीएम आवास स्थित मुुख्य सेवक सदन में पत्रकारोें से बातचीत की। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम धामी के साथ देहरादून राजपुर से ​विधायक खजान दास और पौड़ी गढ़वाल जिले से दो विधायक लैंसडोन से महंत दिलीप रावत और पौड़ी सीट से राजकुमार पोरी ही नजर आए।

जिसके भी सियासी गलियारों में कई तरह की चर्चा चल रही है। माना जा रहा है कि इन विधायकों में से किसी को भी बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट नजर नहीं आए। जिसके बाद से​ विरोधी खेमा भी सक्रिय नजर आया। इसके अलावा सांसदों और मंत्रियों में से भी किसी बड़े चेहरे का ना होना कई तरह के सवाल खड़े कर गया।

हालांकि बाद में सीएम धामी के रोड शो में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ही नजर आए और परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में सांसद नरेश बंसल, विधायक खजान दास, उमेश शर्मा काऊ, विनोद चमोली, मुन्ना सिंह चौहान, सविता कपूर, मेयर देहरादून सौरभ थपलियाल, भाजपा के महानगर देहरादून अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल मंच पर एक साथ नजर आए। उधर सरकार में कुछ मंत्रियों ने कुछ जिलों में जरूर उ​पस्थिति दर्ज कराई। ऐसे में आने वाले समय में धामी सरकार के नए स्वरूप की चर्चा तेज हो गई है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में धामी सरकार में नए चेहरों की एंट्री हो सकती है। जिसमें बड़े बदलाव के भी संकेत मिल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+