बारिश के पानी को घर से निकाल रहे थे, करंट लगने से 3 युवकों की दर्दनाक मौत

उत्तराखंड। उत्तराखंड के पौड़ी में हुई दो घंटे की बारिश ने तीन युवकों की जान ले ली। पौड़ी जिले के कोटद्वार में बारिश ने कोहराम मचा दिया। पनियाली गदेरे में आए उफान ने कई घरों में पानी और मलबा भर गया, जिससे लोगों को भारी नुकसान हुआ है। पानी भरने से घर में फैले करंट ने एक ही घर के तीन युवकों की जान ले ली।

three people died after electric shock

पनियाली गदेरे के उफान पर आने से कौड़िया में लोगों के घरों में पानी घुस गया। कौड़िया पुलिया के पास एक घर में पानी भर गया। जिस वक्त पानी भरा लाइट नहीं थी लेकिन, जैसे घर में मौजूद तीन युवक पानी को घर से बाहर निकालने लगे, ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने बिजली सप्लाई बहाल कर दी। जिससे करंट पूरे घर में फैल गया और तीन युवकों की मौके पर ही करंट लगने से मौत हो गई।

गदेरे में हर साल उफान आता है। दरअसल, गदेरे में बड़ी संख्या में अतिक्रमण किया गया है। अतिक्रमण के कारण गदेरा संकरा होता जा रहा है, जिससे बरसात में सारा पानी लोगों के घरों में घुस जाता है। कई बार घरों को भी नुकसान हो चुका है। बावजूद इसके लोग सबक लेने को तैयार नहीं हैं। इतना ही नहीं सरकारी सिस्टम भी इसको लेकर लापरवाह बना हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+