सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में इस बार परीक्षा के समय और सिलेबस में हुआ है बदलाव, जानिए क्या है अपडेट

सीबीएसई 10वीं और 12वीं के टर्म-2 की परीक्षा गाइडलाइन

देहरादून, 18 अप्रैल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं और 12वीं कक्षा के टर्म-2 की परीक्षाओं को लेकर जरुरी गाइडलाइन जारी किए हैं। साथ ही बोर्ड ने एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए हैं। इस बार परीक्षा 2 घंटे का समय दिया गया है। साथ ही बोर्ड की तरफ से 50 परसेंट सिलेबस पर आधारित ही आगे की परीक्षा ली जा रही है। इस बार सब्जेक्टिव और आब्जेक्टिव प्रश्नों को शामिल किया गया है। सीबीएसई की टर्म-2 की बोर्ड परीक्षा 26 अप्रैल से ऑफलाइन मोड में आयोजित की जा रही है। इसमें 10 वीं की 24 मई और 12वीं की 15 जून को संपन्न होगी।

This time in the CBSE board examination, there has been a change in the time and syllabus of the examination, know what is the update

एडमिट कार्ड भी जारी
दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल दिनेश बर्थवाल ने बताया कि बोर्ड की तरफ से परीक्षाओं को लेकर गाइडलाइन जारी कर दिए गए हैं। साथ ही एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए गए हैं। बोर्ड की तरफ से 50 परसेंट सिलेबस पर आधारित ही आगे की परीक्षा ली जा रही है। इस बार सब्जेक्टिव और आब्जेक्टिव प्रश्नों को शामिल किया गया है। विद्यार्थियों को बोर्ड की तरफ से टर्म-1 की परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न दिए गए थे। वहीं अब टर्म-2 की परीक्षा में आब्जेक्टिव और सब्जेक्टिव दोनों तरह के प्रश्नों को शामिल किया जाएगा। जो 50 परसेंट पाठयक्रम से ही होंगे। दिसंबर-2021 में 50 परसेंट सिलेबस से ही टर्म-1 की परीक्षा ली जा चुकी है। इसके साथ ही कोविड प्रोटोकॉल का भी सख्ती से पालन किया जाएगा। प्रत्येक विद्यार्थी, शिक्षक और समस्त स्टॉफ के लिए मास्क अनिवार्य किया गया है। विद्यार्थियों के लिए अनिवार्य है कि वे पारदर्शी पानी की बोतल और पेंसिल बैग ही लेकर आएं। परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचना अनिवार्य होगा। परीक्षा 10:30 पर शुरू होगी। ऐसे में 10 बजे के बाद किसी को एंट्री नहीं दी जाएगी। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश के समय सभी विद्यार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+