चारधाम यात्रा में टूट रहा यात्रियों के पहुंचने का रिकॉर्ड, जानिए वो 4 बड़ी वजह
चारधाम में पहुंचने वाले यात्रियों की संख्या पौने 3 लाख पार
देहरादून, 12 मई। तीन मई से शुरू हुई उत्तराखंड की चारधाम यात्रा इस बार आए दिन रिकॉर्ड टूट रही है। कोविड के बाद 2 साल बाद पूरी तरह से यात्रा अपने रिकॉर्ड कायम करने में लगी है। बीते 8 दिनों में चारधाम में पहुंचने वाले यात्रियों की संख्या पौने 3 लाख पार हो गई है। केदारनाथ यात्रा के पहले ही हफ्ते में श्रद्धालुओं का आंकड़ा एक लाख पार हो गई है। जो कि बीते 8 वर्षों में पहले सप्ताह का रिकॉर्ड बताया जा रहा है। यात्रा के लिए अभी तक बीते दिनों में 9.5 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। जो कि नए रिकॉर्ड बनाने जा रहा है। जानते हैं इस बार चारों धामों में श्रद्धालुओं के आने का रिकॉर्ड क्यों टूट रहे हैं।
Recommended Video

2 साल बाद मिल रहा मौका
2020 में कोविड का संक्रमण शुरू हुआ तो यात्रा पूरी तरह से ठप पड़ गई। जिस वजह से लोगों ने चारधाम यात्रा नहीं कर पाए। लॉकडाउन के चलते भी चारधामों में किसी तरह की कोई गतिविधि नहीं हो पाई। जिसका कारण रहा है कि चारधामों में सिर्फ स्थानीय पंडा पुरोहित की दर्शन कर पाए। जबकि विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा में देश ही नहीं विदेशों से भी भक्त पहुंचते हैं।

कोविड प्रतिबंध और दूसरी औपचारिकता बंद
कोविड के कारण दो साल तक राज्य सरकार की ओर से चारधाम के लिए अलग से नियम कानून तय किए जाते रहे हैं। जिस वजह से हर कोई यात्रा करने नहीं आ पाया। इसके साथ ही कोविड टेस्ट की अनिवार्यता और टीके का प्रमाण पत्र सहित कई अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद ही यात्रा में आने की परमिशन दी गई। जो कि इस बार शुरू से ही खत्म कर दी गई है। इस बार सिर्फ यात्रियों को रजिस्ट्रेशन करने को कहा जा रहा है। जो कि प्रोपर चेक भी नहीं हो रहा है।

केदारबाबा के दर्शन को उमड़ रहे भक्त
चारधामों में इस बार सबसे ज्यादा केदारनाथ के दर्शन के लिए भक्त पहुंच रहे हैं। हाल ये हैं कि पौने 3 लाख में से एक लाख का आंकड़ा केदारनाथ में ही पार हो चुका है। पहले चारधामों में बद्रीनाथ सबसे ज्यादा यात्री पहुंचते थे। लेकिन इस बार केदारनाथ ज्यादा श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। जो कि बाबा केदार के दर से लेकर पैदल रास्तों में ही समय काटना मंजूर कर रहे हैं। जबकि वहां इतनी संख्या में श्रद्धालुओं के रुकने का इंतजाम भी नहीं है। इसके साथ ही हेली सर्विस का भी सबसे ज्यादा केदारनाथ को लेकर लोग उत्साहित हो रहे हैं। इसके पीछे की वजह केदारनाथ का रोमांचक सफर होना माना जा रहा है।

पीएम मोदी का केदारपुरी से लगाव
केदारनाथ में आई आपदा के बाद जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ पुर्ननिर्माण पर फोकस किया है। वो भी लोगों के केदारनाथ आने की वजह मानी जा रही है। केदारपुरी में पीएम मोदी ने मास्टरप्लान के जरिए ध्यान गुफा से लेकर शंकराचार्य समाधि स्थल जैसे कई नए यात्रियों के लिए आकर्षक स्थल तैयार करवाएं हैं। जिसे देखने को श्रद्धालु देश-विदेश से पहुंच रहे हैं। हजारों करोड़ों की योजनाओं से केदारनाथ में हुए विकास कार्यों ने भी श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित किया है। जो कि रिकॉर्ड बनाने में जुटे हैं।












Click it and Unblock the Notifications