उत्तराखंड में 5वीं विधानसभा का पहला सत्र 29 मार्च से होगा शुरू, सत्र में नजर आएंगी पहली महिला स्पीकर

5वीं विधानसभा का पहला सत्र 29 मार्च से शुरू होगा

देहरादून, 25 मार्च। उत्तराखंड में 5वीं विधानसभा का पहला सत्र 29 मार्च से शुरू होगा। कैबिनेट में सत्र को लेकर मंजूरी दी गई है। यह सत्र 3 दिन तक चलेगा। जिसमें सरकार 4 माह का लेखानुदान बजट लेकर आएगी। इसके बाद धामी सरकार का पहला बजट सत्र जून या जुलाई में आयोजित होगा।

The first session of the 5th assembly in Uttarakhand will start from March 29, the first woman speaker will be seen in the session

पहला सत्र 29 मार्च से 31 मार्च तक चलेगा
प्रदेश में धामी सरकार का दूसरा कार्यकाल शुरू हो गया है। मंत्रिमंडल के गठन के साथ ही कैबिनेट की पहली बैठक भी हो चुकी है। अब सरकार सत्र कराने जा रही है। ये सत्र तीन दिन चलेगा। पांचवीं विधानसभा का पहला सत्र 29 मार्च से 31 मार्च तक चलेगा। विधानसभा सत्र से पहले प्रदेश को पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष मिलने जा रही है। इससे पहले गुरुवार को कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूरी ने नवनिर्वाचित विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भर दिया है। ऋतु खंडूरी पूर्व सीएम बीसी खंडूरी की बेटी हैं और दूसरी बार विधायक चुनकर आई हैं। जिन्हें महिला कोटे से ये जिम्मेदारी दी जा रही है। वे सीएम की रेस में रही हैं। कांग्रेस की तरफ से पर्चा न भरने के कारण खंडूरी का निर्विरोध चुना जाना तय है। शनिवार को उनको अध्यक्ष की कुर्सी मिल जाएगी। इसके बाद अब नेता प्रतिपक्ष के नाम का भी ऐलान होना है। जो कि 28 मार्च तक साफ हो जाएगा। कांग्रेस के अंदर भी नेता प्रतिपक्ष को लेकर लगातार मंथन हो रहा है।

डिप्टी स्पीकर की रेस में कई नामों पर चर्चा

विधानसभा अध्यक्ष के बाद अब ​विधानसभा उपाध्यक्ष के लिए भी भाजपा में कई नामों पर चर्चा शुरू हो गई है। जो नाम डिप्टी स्पीकर की रेस में बताए जा रहे हैं, उनमें खजानदास, मुन्ना सिंह चौहान का नाम लिया जा रहा है। डिप्टी स्पीकर को लेकर भी सत्र शुरु होते ही निर्णय लिया जा सकता है। धामी सरकार ने पहली कैबिनेट बैठक से अपने चुनाव में किए वादों को पूरा करने का विजन पर काम करना शुरू कर दिया है। ऐसे में अब विधानसभा सत्र के दौरान विभागों में विकास के लिए लेखानुदान बजट के जरिए काम शुरू किया जाएगा। बजट सत्र कब से होगा। इसको लेकर फिलहास जून या जुलाई का समय माना जा रहा है। जब धामी सरकार अपना पहला बजट सत्र आहूत करेगी। उससे पहले विकास योजनाओं को पूरा करने के लिए सरकार अपने विजन पर काम करने में जुटने का दावा कर रही है। इससे पहले पहली कैबिनेट बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की और से पार्टी के दृष्टि पत्र को मुख्यमंत्री को सौंपा जा चुका है। जिसको अमलीजामा पहनाने के लिए कैबिनेट की ओर से संकल्प लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+