Australian Cockroach Bust: ऑस्ट्रेलिया में 1 लाख 'विशालकाय' कॉकरोच गिरफ्तार, वजह जानकर आप भी माथा पीट लेंगे

Australian Cockroach Bust: अगर आपके घर में एक कॉकरोच दिख जाए तो आधा परिवार उसे मारने और बाकी आधा उससे बचने में लग जाता है। लेकिन जरा सोचिए, अगर एक-दो नहीं बल्कि 1 लाख से ज्यादा कॉकरोच एक साथ मिल जाएं तो क्या होगा? ऑस्ट्रेलिया में कुछ ऐसा ही हुआ है।

यहां वन्यजीव अधिकारियों ने एक जगह छापा मारकर 1 लाख से ज्यादा विदेशी और विशालकाय कॉकरोच "गिरफ्तार" कर लिए। इनमें कुछ तिलचट्टे इतने बड़े थे कि इंसान की हथेली को ढक सकते थे। अब यह मामला सिर्फ अवैध कारोबार का नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे अजीब 'कॉकरोच कांड' में बदल गया है।

Australian Cockroach Bust

करोड़ों का कॉकरोच साम्राज्य कैसे पकड़ा गया?

ऑस्ट्रेलिया के बाथर्स्ट शहर में वन्यजीव अधिकारियों ने एक कमर्शियल ब्रीडर के ठिकाने पर छापा मारा। जांच में पता चला कि यहां विदेशी प्रजाति के कॉकरोचों का बड़े पैमाने पर अवैध पालन और व्यापार हो रहा था। अधिकारियों ने करीब एक लाख कॉकरोच जब्त किए, जिनकी ब्लैक मार्केट कीमत 1.4 लाख अमेरिकी डॉलर से ज्यादा बताई गई। यह रकम भारतीय मुद्रा में करीब 1.4 करोड़ रुपये बैठती है। इस कार्रवाई ने ऑस्ट्रेलिया में चल रहे एक अनोखे लेकिन गैरकानूनी कारोबार का पर्दाफाश कर दिया।

ये भी पढे़ं: Australia: पंजाबियों को डराने वाले संगठन पर ऑस्ट्रेलिया सरकार का तगड़ा एक्शन, अब सीधे होगी 15 साल की जेल

हथेली जितने बड़े तिलचट्टे, जो निकालते हैं फुफकार!

जब्त किए गए कॉकरोचों में सबसे ज्यादा चर्चा "मेडागास्कर हिसिंग कॉकरोच" की हो रही है। यह दुनिया की सबसे बड़ी कॉकरोच प्रजातियों में गिने जाते हैं। इनका आकार इतना बड़ा होता है कि ये किसी वयस्क व्यक्ति की हथेली को लगभग ढक सकते हैं। खास बात यह है कि ये अपने शरीर से हवा छोड़कर फुफकार जैसी आवाज निकालते हैं, इसलिए इन्हें हिसिंग कॉकरोच कहा जाता है। तस्वीरें देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान हैं और कई लोग इन्हें किसी साइंस-फिक्शन फिल्म का जीव बता रहे हैं।

आखिर कोई कॉकरोच खरीदता क्यों है?

सवाल यह है कि जिस कीड़े को देखकर लोग घर से भागते हैं, उसे खरीदने के लिए कोई पैसे क्यों खर्च करेगा? दरअसल विदेशी कॉकरोचों का इस्तेमाल कई लोग पालतू जानवर के रूप में करते हैं। वहीं "डुबिया कॉकरोच" छिपकलियों, गिरगिटों और अन्य सरीसृपों के लिए पौष्टिक भोजन माने जाते हैं। इसी वजह से अंतरराष्ट्रीय पालतू पशु बाजार में इनकी अच्छी मांग रहती है। दुर्लभ और विदेशी प्रजातियां होने के कारण इनकी कीमत भी काफी ज्यादा होती है, जिससे अवैध व्यापारियों को मोटा मुनाफा मिलता है।

ये भी पढे़ं: Anthony Albanese: 'यहां से बाहर निकलो', मस्जिद पहुंचे ऑस्ट्रेलियाई पीएम, फिर जो हुआ उसे देख दंग रह गई दुनिया

अब सबसे बड़ा सवाल- इतने कॉकरोचों का होगा क्या?

कॉकरोच पकड़ना जितना मुश्किल था, उन्हें सुरक्षित तरीके से खत्म करना उससे भी बड़ी चुनौती बन गया है। पर्यावरण विभाग का कहना है कि ये विदेशी प्रजातियां स्थानीय जैव विविधता के लिए खतरा बन सकती हैं। इसलिए इन्हें प्राकृतिक वातावरण में छोड़ा नहीं जा सकता। अधिकारियों को अब वैज्ञानिक और नियंत्रित तरीके से इनका निपटान करना होगा। दिलचस्प बात यह है कि कॉकरोचों को बेहद मजबूत जीव माना जाता है और इनके बारे में मशहूर है कि वे बेहद कठिन परिस्थितियों में भी जीवित रह सकते हैं, इसलिए यह काम आसान नहीं होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+