Khan Sir Coaching Case: कोचिंग सेंटरों की लड़ाई पर पटना पुलिस सख्त, छात्रों के लिए जारी की ये बड़ी चेतावनी!

Khan Sir Coaching Case: बिहार की राजधानी पटना में कोचिंग संस्थानों के बीच का 'वर्चस्व युद्ध' अब सड़को पर आ गया है। देश के सबसे चर्चित शिक्षक खान सर के संस्थान पर हुए हमले और पत्थरबाजी ने पूरे पटना को हिलाकर रख दिया है। पुलिस ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया है। इस बीच अब पटना पुलिस ने छात्रों के लिए एडवाइजरी भी जारी कर दी है।

दरअसल, यह पूरी घटना 2 जून 2026 की रात करीब 10:10 बजे की है। कदमकुआं थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले खान ग्लोबल स्टडीज (KGS) कोचिंग संस्थान को अचानक कुछ लोगों ने निशाना बनाया। उपद्रवियों ने संस्थान पर पथराव शुरू कर दिया और वहां जमकर तोड़फोड़ की। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत एक्शन में आई और कदमकुआं थाने में कांड संख्या 410/26 दर्ज कर मामले की बारीकी से जांच शुरू कर दी गई।

patna police

फायरिंग का वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

पुलिस जब इस मामले की जांच कर रही थी, तभी एक वीडियो सामने आया। इस वीडियो ने पुलिस के भी होश उड़ा दिए, क्योंकि इसमें घटना के ठीक बाद दो लोग सरेआम हवा में फायरिंग (हवाई फायरिंग) करते हुए साफ दिखाई दे रहे थे। वीडियो सामने आते ही पटना पुलिस ने तुरंत इसकी सच्चाई का पता लगाया और उन लोगों की पहचान करने में जुट गई जो कानून हाथ में ले रहे थे।

KGS कोचिंग से जुड़े 2 गार्ड गिरफ्तार, हथियार जब्त

वीडियो की पूरी पड़ताल और सत्यापन करने के बाद पटना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने हवाई फायरिंग करने के आरोप में खान ग्लोबल स्टडीज (KGS) कोचिंग संस्थान से जुड़े दो सुरक्षा गार्डों (Security Guards) को धर दबोचा। पुलिस ने दोनों गार्डों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इसके साथ ही फायरिंग में इस्तेमाल किए गए हथियारों को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है, जिसे जांच के लिए FSL (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) भेजा जा रहा है।

पुलिस ने छात्रों से की अपील

इस बड़ी घटना के बाद नगर पुलिस अधीक्षक (मध्य), पटना के कार्यालय द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है। पटना पुलिस ने सभी छात्र-छात्राओं और आम लोगों से पुरजोर अपील की है कि वे कोचिंग सेंटरों की आपसी प्रतिस्पर्धा या किसी भी तरह के बहकावे में बिल्कुल न आएं। पुलिस ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि शहर में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए कोई समझौता नहीं किया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है और आगे सबूतों के आधार पर और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+