Tehri accident: टिहरी -चम्बा मार्ग पर 200 मीटर खाई में गिरा वाहन, एक की मौत, तीन घायल
उत्तराखंड के टिहरी -चम्बा मार्ग पर एक वाहन के 200 मीटर खाई में गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि तीन घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाए गए हैं। इस बीच एसडीआरएफ ने राहत एवं बचाव अभियान चलाया है। दुर्घटनाग्रस्त का बरेली की बताई जा रही है। जो कि उत्तर प्रदेश से घूमने आए हुए थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज टिहरी कंट्रोल रूम द्वारा एसडीआरएफ को सूचित किया गया कि टिहरी चम्बा मार्ग पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया है। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल के लिए रवाना की गई।
मौके पर पहुंची टीम को बताया गया कि घटना में एक कार (UP25BF1140) जिसमें 04 लोग सवार थे, चम्बा से धनोल्टी मार्ग पर जाते समय अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गयी। वाहन सवार 04 लोगों में से 01 व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गयी जबकि 03 घायल अवस्था में थे।
एसडीआरएफ टीम ने कार्यवाही करते हुऐ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर खाई में लगभग 200 मीटर नीचे रोप द्वारा खाई में उतरकर कार तक पहुंच बनायी व तीनों घायलों को मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर अस्पताल भिजवाया गया व मृतक के शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
घायल व्यक्तियों का नाम -
बृज किशोर, 32 वर्ष
अनिल मिश्रा, 28 वर्ष
विकास बिष्ट, 27 वर्ष
मृतक - तुषार पांडे 35 वर्ष












Click it and Unblock the Notifications