संडे को भी पढ़ाएंगे शिक्षक, जानिए अपनी बात मनवाने के लिए शिक्षक संघ ने क्या की अनोखी पहल?
उत्तराखंड में राजकीय शिक्षक संघ ने सरकार के सामने कुछ मांगे रखी हैं। इन मांगों को मनवाने के लिए शिक्षकों ने एक नया तरीका अपनाया है, जिसके तहत वे अपनी बात रखने के साथ ही छात्रों की पढ़ाई पर भी ध्यान दे पाएंगे। शिक्षक संघ ने फैसला लिया है कि अगर उनकी मांगों को पूरा करने के लिए वे पढ़ाई में पूरा समय नहीं दे पाए तो इसकी भरपाई वे संडे यानि छूट्टी के दिन पढ़ाकर पूरा करेंगे।

बुधवार को उत्तराखंड की एक महत्वपूर्ण बैठक ऑनलाइन हुई। जिसमें दोनों मंडल कार्यकारिणी और 13 जनपद के अध्यक्ष, मंत्री, प्रांतीय कार्यकारिणी सम्मिलित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शिक्षा मंत्री की सहमति के बाद भी कुछ प्रगति संगठन को नहीं दिखाई दी है।
जिसके कारण यह सामूहिक निर्णय लिया गया कि जिन बिंदुओं पर शिक्षा मंत्री के साथ सहमति बनी थी अगर जल्दी ही उचित निर्णय नहीं लिया जाता है तो राजकीय शिक्षक संघ वार्ता का क्रम जारी रखने के साथ अपनी बात को मनवाने के लिए दूसरे तरीकों का भी इस्तेमाल कर सकता है।
इसके साथ ही सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि छात्र हित सर्वोपरि मानते हुए जो व्यवधान उत्पन्न होगा उसकी भरपायी पदाधिकारी एक्स्ट्रा क्लास से पूरा किया जाएगा या रविवार को एक्स्ट्रा क्लास लगा कर भरपाई करेगी। शिक्षक संघ का कहना है कि संगठन और सरकार में टकराव की स्थिति नहीं आयेगी। आगामी 27 सितंबर से अक्टूबर तक शिक्षक अपनी मांग मनवाने के लिए अलग अलग तरीकों से बात रखेगी।












Click it and Unblock the Notifications