Teacher's Day पर शिक्षकों का विरोध, नहीं मनाएंगे शिक्षक दिवस,​जानिए क्या हैं मांगे जिनके लिए हो रहा आंदोलन

Teachers protest Teacher's Day आज पूरा देश ​शिक्षक दिवस मना रहा है। लेकिन उत्तराखंड के शिक्षकों ने आज शिक्षक दिवस पर अपना विरोध जारी रखा है। साथ ही शिक्षक दिवस नहीं मना रहे हैं। प्रदेश भर में प्रधानाचार्य सीधी भर्ती परीक्षा को निरस्त करने और प्रधानाचार्य के पद पर शत प्रतिशत पदोन्नति को लेकर राजकीय शिक्षक संघ का चरणबद्ध आंदोलन चल रहा है।

जो कि आज शिक्षक दिवस के दिन भी जोर शोर से चलाया गया।शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान ने अपने कार्यालय डायट देहरादून शाखा में समस्त शाखा देहरादून के साथ शिक्षक दिवस के अवसर पर काली पट्टी बांध कर सरकार शासन विभाग की गलत नीतियों के खिलाफ विरोध किया।

Teachers protest Teacher s Day will not celebrate Teacher s Day know what are the demands for which the movement is taking place

राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान ने कहा कि ये कैसा सम्मान ,जहाँ ना शिक्षकों की पदोन्नति ना कोई काम। चौहान ने कहा कि यह किसी तरह का सम्मान हैं जो खाली भाषणों तक सीमित रह गया जबकि धरातल पर शिक्षकों को हाशिये पर रखा गया है। उन्होंने कहा कि आज शिक्षक दिवस नहीं मनाएंगे।

प्रधानाचार्य सीधी भर्ती परीक्षा को निरस्त करने और प्रधानाचार्य के पद पर शत प्रतिशत पदोन्नति को लेकर राजकीय शिक्षक संघ ने चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। 2 सितंबर से प्रदेशभर के हजारों राजकीय शिक्षक चॉक डाउन हड़ताल पर चले गए हैं। जिससे प्रदेश भर में शिक्षण कार्य पर असर पड़ रहा है।

प्रदेशभर के राजकीय हाईस्कूलों और राजकीय इंटर कॉलेजों में शिक्षकों ने चॉक डाउन हड़ताल कर अपना विरोध जताया। शिक्षकों का आरोप है कि विभागीय अधिकारियों और सरकार की हठधर्मिता के कारण शिक्षक संघ को मजबूरन यह फैसला लेना पड़ा।

6 सितंबर को जिला मुख्यालय में सभी शिक्षक अपने व्यक्तिगत अवकाश लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। 9 सितंबर 2024 को प्रांतीय और मंडल कार्यकारिणी देहरादून निदेशालय में धरना प्रदर्शन करेगी। 10 सितंबर से देहरादून निदेशालय में क्रमिक अनशन जनपदवार आयोजित किया वाह जाएगा। जो 13 सितम्बर तक चलेगा। 14 सितंबर 2024 से देहरादून मुख्यालय पर आमरण अनशन शुरू कर दिया जायेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+