Uttarakhand: पूर्णागिरि धाम में बड़ा हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने यूपी के 5 लोगों को कुचला, 7 घायल
टनकपुर स्थित पूर्णागिरि धाम में तेज रफ्तार वाहन ने उत्तर प्रदेश से आए कई भक्तों की जान ले ली। इस हादसे में अब तक पांच लोगों की जान जा चुकी है। जबकि सात लोगों के घायल होने की सूचना है।

उत्तराखंड के टनकपुर स्थित पूर्णागिरि धाम में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार वाहन ने उत्तर प्रदेश से आए कई भक्तों की जान ले ली। इस हादसे में अब तक पांच लोगों की जान जा चुकी है। जबकि सात लोगों के घायल होने की सूचना है।
यात्री पार्किंग में खड़े बस का इंतजार कर रहे थे
प्राप्त जानकारी के अनुसार ठुलीगाड़ के पास यात्री पार्किंग में खड़े बस का इंतजार कर रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गए। जिसकी चपेट में आने से कई की जान चली गई। आनन फानन में घायलों को टनकपुर अस्पताल पहुंचाया गया। प्रशासन और पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतकों की पहचान बद्री नारायण निवासी सौहराव, बहराईच यूपी, माया राम बहराईच, यूपी, नेत्रावती और अमरावती बदायूं यूपी, रामदेई बहराईच, यूपी के रुप में हुई है। जबकि कौशल्या देवी, कुसुम देवी, पार्वती देवी, सरोज, राधिका, राम सूरत निवासी बहराईच और प्रियांसी बदायूं यूपी घायल बताए जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications