उत्तराखंड की आध्यात्मिक यात्रा पर सुपरस्टार रजनीकांत,बदरी- केदार के साथ इस आश्रम भी जाएंगे
सुपरस्टार रजनीकांत एक बार फिर उत्तराखंड की यात्रा पर पहुंचे हैं। ऋषिकेश के बाद रजनीकांत बदरीनाथ केदारनाथ यात्रा पर निकले हैं।
बुधवार देर शाम रजनीकांत जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वो सड़क मार्ग से ऋषिकेश के शीशम झाड़ी स्थित दयानंद आश्रम पहुंचे। ऋषिकेश में रात बिताने के बाद वे बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुए।

अभिनेता रजनीकांत बुधवार देर शाम ऋषिकेश के स्वामी दयानंद आश्रम पहुंचे। रजनीकांत स्वामी दयानंद के शिष्य हैं वे जब भी उत्तराखंड आते हैं, तो इसी आश्रम में रुकते हैं। उन्होंने सबसे पहले गुरु की समाधि पर ध्यान लगाया।
संध्याकालीन आरती में शामिल हुए। इस बीच जैसे ही लोगों को इस बात की जानकारी लगी तो कई लोग आश्रम में उनसे मिलने और सेल्फी लेने पहुंचे। रात्रि में आराम करने के बाद रजनीकांत मित्रों के साथ बदरी केदार धाम की यात्रा पर निकल गए. रजनीकांत बदरीनाथ केदारनाथ के दर्शन के पश्चात द्वाराहाट स्थित एक आश्रम में भी जाएंगे।
ऋषिकेश में स्थित दयानंद आश्रम से रजनीकांत का गहरा नाता है। हर बार फिल्म की शूटिंग पूरी करने और काम निपटाने के बाद रजनीकांत आध्यात्मिक यात्रा पर निकल पड़ते हैं। बीते साल भी रजनीकांत ऋषिकेश आश्रम में आने के बाद बदरी केदार यात्रा पर गए थे।
जब भी रजनीकांत को समय मिलता है, वह ध्यान और आध्यात्म की खोज में निकल पड़ते हैं। पिछले साल उन्होंने योगदा आश्रम में बाबा के अनुयायियों व संन्यासियों से मुलाकात की। बाद में उन्होंने कौला गांव स्थित अपने मित्र बीएस हरि के भवन 'गुरु शरण' में विश्राम करने चले गए। बाद में पांडवखोली गुफा में ध्यान भी लगाया था।
-
Uttarakhand weather केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में 3 से 4 फीट तक बर्फ जमीं, पांच जिलों में एवलॉन्च का अलर्ट जारी -
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्था के नाम पर करता था दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाओं संग मिले Video -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या?












Click it and Unblock the Notifications