एसटीएफ ने दबोचा अन्तर्राज्यीय तस्कर, अब तक की सबसे बड़ी खेप बरामद, कैंटर में ला रहा था नशे का सामान
उत्तराखंड एसटीएफ ने इग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत अन्तर्राज्यीय तस्कर को भारी मात्रा की ड्रग सप्लाई के दौरान यूपी-उत्तराखण्ड बार्डर से गिरफ्तार किया। जो राज्य में 4 कुंतल 34 किलो गांजा की अभी तक की सबसे बड़ी बरामदगी की गई।
पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी पेशे से ड्राइवर है जो कि केंटर से कई राज्यों में नशे की खेप पहुंचाता था। इस केंटर से उधमसिंह नगर के आसपास के इलाकों में नशे की सप्लाई की जानी थी।जो कि एक तरफ सामान भरकर लाता, तो दूसरी तरफ नशे का माल लेकर आता। कैंटर वाहन (UK06CB4534) के जरिए झारखंड से मादक पदार्थ ला रहा था, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 01 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है।

एसटीएफ के एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि एसटीएफ की कुमायूँ टीम द्वारा थाना पुलभट्टा जनपद ऊधमसिंह नगर क्षेत्र से अभियुक्त राजू अली पुत्र रहमत अली निवासी ग्राम बिलवा थाना फरदान, जनपद लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश को यूपी-उत्तराखण्ड बार्डर से 04 कुन्तल 34 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया।
इस कार्यवाही में एसटीएफ द्वारा थाना पुलभट्टा पुलिस को साथ लेकर गिरफ्तारी की गयी थी। अभियुक्त एक अन्तर्राज्यीय तस्कर हैं जो कि झारखण्ड से एक कैण्टर के जरिये मादक पदार्थ उत्तराखण्ड ला रहा था, जिसकी कि खपत रुद्रपुर, गदरपुर , बाजपुर आदि क्षेत्रों में की जानी थी।
अभियुक्त ने एसटीएफ को पूछताछ में बताया कि वह पेशे से ड्राइवर हैं और उत्तराखण्ड से सामान यूपी, बिहार,प0बंगाल, झारखण्ड और उड़ीसा आदि राज्यों में ले जाते हैं और वापसी में कभी-कभी मादक पदार्थों की सप्लाई ले आता हैं। इस बार वह रुद्रपुर स्थित किसी प्लाई फैक्ट्री से झारखंड एसी लेकर गया था वापसी में झारखंड से ड्रग भरकर ला रहा था।
झारखण्ड में सुरेश गुप्ता नाम के व्यक्ति के कहने पर झारखण्ड से उधमसिंह नगर गाॅजा लाया हॅू ताकि यहाँ उसे भारी मुनाफे पर बेच सकें। एसटीएफ द्वारा पूछताछ में अन्य कई ड्रग्स पैडलरों के नाम की जानकारी हुई है. जिन पर कार्यवाही की जायेगी। एसटीएफ की इस कार्यवाही में मुख्य आरक्षी गोविंद सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने नशे के खिलाफ अभियान में सूचना मिलने पर एस.टी.एफ. उत्तराखंड से संपर्क करें।
- पोर्टलः- https://www.ncbmanas.gov.in/
- टोल फ्री नम्बरः- 1933
- एस0टी0एफ0 का सम्पर्क नम्बर 0135-2656202, 9412029536
बरामदगी का विवरण-
- 04 कुन्तल व 34 किलो गांजा व आयशर कैंटर वाहन संख्या UK06CB 4534
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
- राजू अली पुत्र रहमत अली निवासी ग्राम बिलवा थाना फरदान, जनपद लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश। उम्र 35 वर्ष।
- वांछित- सुरेश गुप्ता पता अज्ञात।












Click it and Unblock the Notifications