Sri ram टपकेश्वर मंदिर से सीएम धामी ने किए प्रभु के वर्चुअल दर्शन, सपरिवार पूजा, अर्चना,यज्ञ के बाद कही ये बात
Sri ram अयोध्या में प्रभु रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज टपकेश्वर से वर्चुअल दर्शन कर प्रभु श्रीराम से प्रदेश की सुख.समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने इससे पहले टपकेश्वर मंदिर में सपरिवार पूजा-अर्चना और यज्ञ भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सब प्रभु श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बने हैं। यह हर्ष उल्लास और देश को गौरवान्वित करने वाला क्षण है। यह दिन प्रभु श्री राम के न्याय और नैतिकता, सत्यनिष्ठा, साहस, शालीनता और करूणा के भाव को अपने जीवन में लाने के लिए संकल्प लेने का है।
कहा कि संतो की तपस्या, कार सेवकों के बलिदान, सनातनियों की प्रतीक्षा और प्रधानमंत्री मोदी की प्रबल इच्छाशक्ति के बूते अयोध्या में श्री रामलला मंदिर में विराजमान हो गये हैं। यह स्वर्णिम अवसर हम सभी के लिए परम सौभाग्य लेकर आया है।
इससे पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रातः काल मुख्यमंत्री आवास स्थित देवालय में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर रामचरितमानस की चौपाइयों का पाठ किया। इसके बाद उन्होंने आवास परिसर में स्थित गौशाला पहुंचकर गौ माता की सेवा भी की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में श्री राम मंदिर के रूप में सनातन संस्कृति के वैभव की पुनर्स्थापना का साक्षी बनना हम सभी के लिए परम सौभाग्य का क्षण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 500 वर्षों के लंबे संघर्ष व अनेक राम भक्तों के बलिदानों के बाद इस भव्य व दिव्य महोत्सव का साक्षी बनकर अत्यंत प्रफुल्लित व हर्षित हूँ। उन्होंने सभी से भावी पीढ़ी को इस संघर्ष और प्रभु राम के जीवन से परिचित कराने के लिए उन्हें इसके विषय में अवगत कराने की अपील भी की।












Click it and Unblock the Notifications