उत्तराखंड में जल्द लागू होगी स्पोटर्स लिगेसी पॉलिसी, 23 खेल अकादमी और भी बहुत कुछ, जानिए क्या होंगे फायदा

उत्तराखंड में जल्द ही 23 खेल अकादमी वजूद में आने वाली हैं जो हर साल 920 एलीट एथलीट तैयार करेंगी जबकि हर अकादमी में 1 हजार वॉक इन एथलीट भी तैयारी कर सकेंगे। राज्य सरकार की ओर से बताया गया कि नेशनल गेम्स के दौरान सरकार ने जिस लिगेसी प्लान की घोषणा की थी उसकी रुपरेखा तैयार कर ली गयी है।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि नेशनल गेम्स की तैयारी के समय प्रदेश में खेल के बुनियादी ढांचे में कुल 517 करोड रुपए की लागत से विभिन्न स्टेडियम तैयार किए गए थे। इसके अलावा राष्ट्रीय खेल कराने के लिए कुल 31 खेल विधाओं में तकरीबन 94 करोड रुपए की लागत से अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल उपकरण भी खरीदे गए थे।

Sports Legacy Policy soon implemented Uttarakhand 23 sports academies much more know what benefits

इस सब को मिलाकर फिलहाल प्रदेश के खेल विभाग के पास लगभग 1300 करोड रुपए की परिसंपत्तियां जमा हो गई है इन सभी परिसंपत्तियों की देखभाल और इनके संचालन के लिए यह लिगेसी प्लान तैयार किया गया है। इसके तहत प्रदेश के विभिन्न शहरों में कुल 23 खेल अकादमी बनाई जाएंगी।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि इन अकादमियों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के मुख्य कोच और जूनियर कोच तैनात होंगे। साथ ही स्पोर्ट्स साइंस एक्सपर्ट, फिजियोथैरेपिस्ट, कंडीशनिंग कोच, डाइट स्पेशलिस्ट और साइकाइटि्रस्ट भी तैनात किए जाएंगे । यह सभी प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्पर्धाओं के लिए तैयार होने में मदद करेंगे। खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि लिगेसी प्लान को जल्द से जल्द लागू करने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी के फिट इंडिया अभियान से प्रेरणा लेकर उत्तराखंड में भी इसी तरह का फिट उत्तराखंड मूवमेंट शुरू करने की तैयारी है। इसे भी खेल विभाग के लिगसी प्लेन का हिस्सा बनाया गया है। इसमें दूर-दूर के गांव और कस्बों के लोगों को खेलों के प्रति जागरूक किया जाएगा और उन्हें नियमित रूप से खेलों में हिस्सा लेने के लिए बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए प्रदेश भर के 18 हजार स्कूल कॉलेज के खेल मैदानों का इस्तेमाल किया जाने की योजना है। बताया गया है कि स्कूल टाइमिंग के बाद के घंटों में यहां खेलकूद की गतिविधियां आम जनता के लिए नियमित रूप से आयोजित की जाएगी।

प्रदेश का खेल ढांचा-

  • बहुउ‌द्देशीय हॉल -28
  • स्टैंडियम और मिनी स्टेडियम - 52
  • खेल के मैदानों और हॉलों की कुल संख्या - 155
  • शूटिंग रेंज की कुल संख्या-1
  • एथलेटिक ट्रैक (सिंथेटिक) की कुल संख्या - 5
  • पर्वतारोहण केंद्रों की कुल संख्या - 1
  • लॉन-बाल मैदानों की कुल संख्या - 1
  • एस्ट्रो टर्फ (हॉकी) की कुल संख्या - 2
  • जिम की कल संख्या - 55
  • वेलोड्रोम की कुल संख्या - 1
  • साहसिक प्रशिक्षण संस्थानों की कुल संख्या - 1
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+