Nandini Rai दक्षिण भारतीय फिल्मों की अभिनेत्री ने किए बाबा केदार के दर्शन, 32 किमी पैदल चल कर पहुंची धाम
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री नंदिनी राय ने पैदल चलकर बाबा केदारनाथ के दर्शन किए हैं। इस बात की जानकारी खुद नंदिनी राय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है।

अभिनेत्री नंदिनी राय ने पैदल चलकर बाबा केदारनाथ के दर्शन किए हैं। इस बात की जानकारी खुद नंदिनी राय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है। नंदिनी ने हेलीकॉप्टर से यात्रा करनी थी, लेकिन मौसम खराब होने की वजह से उन्होंने पैदल ही यात्रा पूरी की।
नंदिनी राय चार धाम यात्रा पर निकली हैं
दक्षिण भारतीय फिल्मों की अभिनेत्री नंदिनी राय ने करीब 32 किमी पैदल चलकर केदारनाथ धाम के दर्शन किए। केदारनाथ धाम की फोटो और वीडियो भी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किए हैं। नंदिनी राय चार धाम यात्रा पर निकली हैं। गंगोत्री, यमुनोत्री के साथ ही वे केदारनाथ धाम की यात्रा पूरी कर चुकी हैं। इस यात्रा के दौरान नंदिनी ने गंगोत्री के रास्ते हर्षिल और यमुनोत्री के रास्ते बड़कोट की तस्वीरें भी साझ़ा की हैं।
4 डिग्री तापमान में 18 किमी पैदल ट्रैक
उन्होंने बताया कि वे गौरीकुंड से पैदल यात्रा कर केदारनाथ पहुंची। उन्होंने कहा कि पैदल यात्रा का शानदार अनुभव रहा। सोशल मीडिया में अपने अनुभवों को साझा करते हुए नंदिनी ने लिखा कि 3 साल के बाद कई तरह की मुश्किलों का सामना करने के बाद 4 डिग्री तापमान में 18 किमी पैदल ट्रैक किया है। जिसके बाद मुझे दर्शन दिए।
दक्षिण भारतीय फिल्मों की अभिनेत्री नंदिनी
दक्षिण भारतीय फिल्मों की अभिनेत्री नंदिनी राय का वास्तविक नाम नीलम गौहरानी है। जो एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं, नंदिनी तेलुगु फिल्मों में काम करती हैं। वह 2010 के मिस आंध्र प्रदेश के खिताब की विजेता हैं। मॉडलिंग के बाद, वह फिल्मों में काम कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications