छत्तीसगढ़ से गांजा लाकर उत्तराखंड में बेचने वाला तस्कर गिरफ्तार,लाखों का माल बरामद
छत्तीसगढ़ से गांजा लाकर उत्तराखंड में तस्करी करने वाले गिरोह का एसटीएफ ने पर्दाफाश किया है। जो कि छत्तीसगढ़ से सस्ते दाम में गांजा लाकर उत्तराखंड महंगे दामों में बेचते हैंं।
उत्तराखंड की स्पेशल टास्क फोर्स ने उधमसिंहनगर के पंतनगर थाना क्षेत्र से करीब 6 लाख रूपये के गांजे के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया। पकड़े गये नशा तस्कर से करीब 37 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया। जिसकी कीमत करीब 6 लाख रुपए बताई जा रही है।

उत्तराखण्ड STF की एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा थाना पंतनगर क्षेत्र में स्थानीय पुलिस को साथ लेकर संयुक्त कार्रवाई की गई। जिसमें सिडकुल चौक के पास महादेव मंदिर के आगे, पंतनगर के पास से एक गांजा तस्कर सुशील शर्मा उर्फ़ डिम्पल पुत्र छोटेलाल निवासी आजाद नगर, वार्ड नं- 2, ट्रांसिट कैंप, रुद्रपुर को गिरफ्तार किया।इसके कब्जे से कुल 37 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
अभियुक्त 24 वर्षीय सुशील शर्मा ने पूछताछ में बताया कि वे यह गांजा छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से लाया है, जिसको वह सुनील मेहरा की कार UK-06- TA- 6786 से लाया था जिसको सुनील मेहरा को देने ले जा रहा था। सुनील मेहरा ही यह गांजा छत्तीसगढ़ से मंगवाता है, जिसको लाने के वह उसे 40 हजार रुपये देता है। छत्तीसगढ़ में गांजा सस्ते दामों में मिल जाता है जो यहाँ काफी महंगा बिकता है, अभियुक्त द्वारा बताया गया की वह अक्सर छत्तीसगढ़ से गांजा लाता रहता है।
STF टीम द्वारा पूछताछ में अन्य कई ड्रग्स तस्करों के नाम की जानकारी हुई है जिन पर अलग से कार्यवाही की जायेगी। अभियुक्त का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत भुल्लर द्वारा आज पुनः निम्न ऑफिस नंबर जारी करते हुए जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहे। किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी न करें। नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एस. टी. एफ उत्तराखंड से संपर्क करें।
एसटीएफ से संपर्क-0135-2656202, 9412029536












Click it and Unblock the Notifications