'स्मार्ट प्रीपेड मीटर को किसी कीमत पर नहीं लगने देंगे' कांग्रेस MLA ने कहां खोला मोर्चा, क्यों हो रहा विरोध
Smart prepaid meters NEWS: उत्तराखंड में कांग्रेस ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लगाने का विरोध शुरू कर दिया है। किच्छा विधायक और पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ का आरोप है कि निजी कंपनी को इसे लगाने का ठेका मिला हुआ है। जब ये घरों पर लगेंगे तो इससे लोगों का उत्पीड़न होगा।
कांग्रेस इस मीटर को किसी कीमत पर लगने नहीं देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा मीटर के नाम पर जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। कांग्रेस इसकी लड़ाई लड़ेगी। स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर एक बार फिर सियासत गरमा गई है।

निकाय चुनाव के बीच कांग्रेस ने इसे जनता के साथ धोखा बताया है। कांग्रेस पहले से ही इसका विरोध कर रही है। अब कांग्रेस के किच्छा विधायक और पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ ने इसके खिलाफ मोर्चा खोलते हुए भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बेहड़ ने चेतावनी दी कि कांग्रेस इस मीटर को किसी कीमत पर लगने नहीं देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा मीटर के नाम पर जनता को गुमराह करने का काम कर रही है।
इस बीच ये भी दावा किया जा रहा है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली का बिल ज्यादा आएगा। हालांकि विभाग का दावा है कि स्मार्ट मीटर न केवल आपको एक्यूरेट बिजली का बिल बताया बल्कि बिजली के उपयोग को लेकर भी नियंत्रण आपके हाथ में ही देगा। जिस तरह मोबाइल डेटा के लिए रिचार्ज किया जाता है उसी तरह बिजली के लिए भी रिचार्ज किया जाएगा।
बिजली विभाग लोगों को स्मार्ट मीटर के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। स्मार्ट मीटर लगाए जाने की शुरुआत ऊर्जा विभाग के अधिकारियों से की गई है। उत्तराखंड में करीब 16 लाख उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जाने हैं। उपभोक्ता न्यूनतम ₹100 का स्मार्ट मीटर में रिचार्ज कर सकते हैं। स्मार्ट प्रीपेड मीटर की इस नई व्यवस्था से बिजली के बिलों की समस्या से छुटकारा मिलेगा। गलत मीटर रीडिंग और बिजली के बिलों की समस्या भी खत्म होगी। इसके अलावा बिजली चोरी की बड़ी समस्या भी इससे काफी हद तक रोकी जा सकेगी।












Click it and Unblock the Notifications