सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: उत्तराखंड से धरे गए 6 संदिग्ध, तीर्थयात्रियों के बीच छिपे होने की खबर

देहरादून, 30 मई: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में 6 संदिग्धों को उत्तराखंड से हिरासत में लिया गया है। एसटीएफ सूत्रों का कहना है कि इन संदिग्धों को देहरादून के पेलियां पुलिस चौकी इलाके से पकड़ा गया है। जानकारी के मुताबिक ये संदिग्ध पवित्र हेमकुंड साहिब यात्रा में तीर्थयात्रियों के बीच छिपे हुए थे, जहां उत्तराखंड और पंजाब एसटीएम की साझा टीम ने उन्हें गिरफ्त में लिया है। संदिग्धों को हिरासत में लेने के बाद पंजाब ले जाया जा रहा है। सिद्धू मूसेवाला की रविवार को पंजाब के मानसा जिले में गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी।

Recommended Video

    Sidhu Moosewala Murder: Punjab Police ने Uttarakhand से 6 संदिग्धों को पकड़ा | वनइंडिया हिंदी
    Six suspect of Punjabi singer Sidhu Moosewala have been detained from Uttarakhand. STF sources say that these suspects have been caught from the Pelian Police Chowki area of Dehradun

    उत्तराखंड से एसटीएफ ने 6 संदिग्धों को पकड़ा
    पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के संबंध में उत्तराखंड से 6 संदिग्धों को हिरासत में लिए जाने को लेकर एसटीएफ सूत्रों ने बताया है कि 'पंजाबी सिंगर मूसेवाला की हत्या के सिलसिले में पंजाब और उत्तराखंड की एसटीएफ के ज्वाइंट ऑपरेशन में देहरादून के पेलियां पुलिस चौकी से 6 लोगों को हिरासत में लिया है।' इससे पहले ऐसी खबरें आई हैं कि संदिग्ध पहाड़ों में हेमकुंड साहिब जाने वाले तीर्थयात्रियों के बीच छिपे हुए थे। सूत्रों का कहना है कि संदिग्धों को उत्तराखंड से पंजाब ले जाया जा रहा है।

    संदिग्धों के लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हैं तार- सूत्र
    जानकारी के मुताबिक संदिग्ध लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य हैं, सूत्रों के मुताबिक इन्होंने ही पंजाबी गायक की हत्या की जिम्मेदारी ली है। सिद्धू मूसेवाला की रविवार को पंजाब के मानसा जिले में तब हत्या कर दी गई थी, जब वह अपनी एसयूवी से कहीं जा रहे थे। इस साल पंजाब की मानसा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले लोकप्रिय पंजाबी गायक मूसेवाला पर हत्यारों ने ऑटोमेटिक असॉल्ट राइफल से नजदीक से 30 राउंड फायर किए थे।

    पंजाब पुलिस के प्रमुख वीके भावरा का कहना है कि यह हत्या गैंगवार का नतीजा लगती है। उन्होंने कहा था कि गायक के मैनेजर शगुनप्रीत का नाम पिछले साल युवा अकाली नेता विक्की मिद्दुखेड़ा की हत्या में सामने आया था। उसके बाद शगुनप्रीत ऑस्ट्रेलिया भाग गया था। पंजाब पुलिस चीफ का कहना है कि लगता है कि मूसेवाला की हत्या मिद्दुखेड़ा की हत्या का ही बदला है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+