Shraddha Case: श्रद्धा की तरह देहरादून में हुआ था अनुपमा हत्याकांड, पति ने कर दिए थे पत्नी के 72 टुकड़े

12 साल पहले देहरादून में हुआ था अनुपमा हत्याकांड

दिल्ली के छतरपुरमें हुए श्रद्धा हत्याकांड से एक बार फिर देहरादून में 12 साल पहले हुए अनुपमा हत्याकांड की यादें ताजा हो गई है। जो कि अब तक का सबसे जघन्य हत्याकांड में शामिल है। देहरादून की अनुपमा गुलाटी का पति राजेश गुलाटी ने घर में पत्नी की हत्या कर स्टोन कटर और आरी से शव के 72 टुकड़े कर दिए थे।

शरीर के 35 टुकड़े करने की बातों का कबूला

शरीर के 35 टुकड़े करने की बातों का कबूला

दिल्ली के छतरपुर में हुए श्रद्धा हत्याकांड ने एक बार फिर सबका दिल दहला दिया है। श्रद्धा के लिव इन पार्टनर आफताब अमीन ने हत्या कर उसके शरीर के 35 टुकड़े करने की बातों का कबूला है। आफताब अमीन श्रद्धा से साल 2019 में डेटिंग ऐप के जरिए मिला था। उसी साल से आफताब श्रद्धा के साथ लिव.इन रिलेशनशिप में रह रहा था। आफताब ने मई में श्रद्धा का गला घोंटकर हत्या की थी और उसके शरीर के 35 टुकड़े कर उसको अपने घर के फ्रीज में रखा था और फिर धीरे-धीरे कर उसने दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में इसको एक-एक कर फेंका। जिस तरह की वारदात को आफताब ने अंजाम दिया। इसी तरह का एक जघन्य वारदात दूनघाटी की शांत फिजाओं में हो चुका है।

वर्ष 2010 में अनुपमा गुलाटी की हत्या,शव के 72 टुकड़े-टुकड़े किए

वर्ष 2010 में अनुपमा गुलाटी की हत्या,शव के 72 टुकड़े-टुकड़े किए

वर्ष 2010 में इंजीनियर राजेश गुलाटी ने बेरहमी से अपनी पत्नी अनुपमा गुलाटी की हत्या की दी। उसने घर में ही इलेक्ट्रिक आरी से शव के 72 टुकड़े-टुकड़े किए। इन्हें बड़े फ्रीजर में डाला और धीरे-धीरे कर शव के टुकड़े जंगल में फेंकता गया। यह घटना कैंट कोतवाली क्षेत्र में 11 दिसंबर 2010 को सामने आई थी। सॉफ्टवेयर इंजीनियर राजेश गुलाटी मूल रूप से नई दिल्ली का रहने वाला देहरादून में एक मकान में पत्नी अनुपमा और दो बच्चों के साथ रहता था। 17 अक्टूबर 2010 को अनुपमा अचानक लापता हो गई।
बच्चे जब भी राजेश से मां के बारे में पूछते तो वह कहता कि उनकी मां नाना-नानी के घर गई हुई है। करीब दो माह तक ऐसे ही चलता रहा।

पुलिस ने बताया कि अनुपमा और राजेश में अक्सर झगड़ा होता था

पुलिस ने बताया कि अनुपमा और राजेश में अक्सर झगड़ा होता था

11 दिसंबर 2010 को अनुपमा का भाई राजेश के आवास पर आया तो उसे घर में नहीं घुसने दिया गया। भाई ने जब पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने एक कमरे में रखे डीप फ्रीजर से अनुपमा गुलाटी के लाश के टुकड़े बरामद किए। चार माह की विवेचना के बाद पुलिस ने राजेश को हत्या का आरोपी बताते हुए अदालत में चार्जशीट दाखिल की। आरोप पत्र में पुलिस ने बताया कि अनुपमा और राजेश में अक्सर झगड़ा होता था। 17 अक्टूबर 2010 की रात भी दोनों में मारपीट हुई। इस दौरान अनुपमा के सिर पर बेड का कोना लग गया और वह बेहोश हो गई। इसके बाद राजेश ने मुंह पर तकिया रखकर उसकी हत्या कर दी।

राजेश गुलाटी को 1 सितम्बर 2017 को आजीवन कारावास की सजा

राजेश गुलाटी को 1 सितम्बर 2017 को आजीवन कारावास की सजा

आरोप पत्र के अनुसार अगले दिन राजेश ने बाजार से 20 हजार रुपये में डीप फ्रीजर खरीदा और लाश उसमें छुपा दी। जब खून जम गया तो राजेश ने बाजार से पत्थर काटने वाला ग्राइंडर व आरी खरीदी और उनसे लाश के टुकड़े किए। लाश को ठिकाने लगाने के लिए उसने तीन बार में कुछ टुकड़े पॉलीथिन में करके मसूरी में पहाड़ी से नीचे फेंके। वह धीरे.धीरे यह कार्य कर रहा था ताकि किसी को शक न हो, मगर इसी बीच उसका भेद खुद गया। राजेश ने अनुपमा से 10 फरवरी 1999 को लव मैरिज की थी। दोनों के बीच 1992 से अफेयर चल रहा था। इनके जुड़वा बच्चे थे। देहरादून कोर्ट ने राजेश गुलाटी को 1 सितम्बर 2017 को आजीवन कारावास की सजा सुनवाई और 15 लाख रुपए का अर्थदंड भी लगाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+