यूपी में सपा और कांग्रेस ने नहीं मिलाया हाथ तो उत्तराखंड में इस सीट पर भी फंस जाएगा पेंच, जानिए वजह

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर अब भी गतिरोध बना हुआ है। जिस वजह से इंडिया गठबंधन की एकजुटता फिर से सवालों में है। उत्तर प्रदेश में सपा और कांग्रेस के बीच सिटिंग फॉर्मूले पर अगर बात नहीं बनीं तो इसका असर उत्तराखंड की सियासत पर पड़ना तय है।

Samajwadi Party and Congress do not join hands in UP, then seat in Uttarakhand will also get stuck, know reson

बता दें कि समाजवादी पार्टी उत्तराखंड की ​हरिद्वार सीट पर चुनाव लड़ने की इच्छुक हैं। जबकि हरिद्वार सीट पर कांग्रेस के कई दिग्गज दावेदारी जता रहे हैं। ऐसे में यूपी की सियासी रणनीति का असर उत्तराखंड में पड़ना तय है। इंडिया गठबंधन में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस दोनों दलों की अहम भूमिका है।

उत्तर प्रदेश में दोनों सियासी दलों के बीच सीट बंटवारे का मसला लटका हुआ है। जो कि दोनों दलों के साथ ही इंडिया गठबंधन का भविष्य तय करेगा। इसका असर यूपी के अलावा दूसरे राज्यों में भी पड़ना तय है। उत्तराखंड में पांच लोकसभा सीटें हैं। इनमें हरिद्वार सीट पर मुस्लिम समेत सभी वर्गों का खासा असर है।

इस सीट पर समाजवादी पार्टी का भी देहात में वोटबैंक रहा है। ऐसे में इस सीट पर सपा की भी नजर है। उत्तराखंड में कांग्रेस ने विपक्षी दलों से एकजुट होकर चुनाव लड़ने की बात रखी है। जिसें समाजवादी पार्टी भी शामिल हैं। लेकिन जिस तरह से यूपी में सपा और कांग्रेस में अब तक सीटों को लेकर किसी तरह का समझौता नहीं हो पाया है। उससे उत्तराखंड में भी इसका सीधा असर पड़ता हुआ नजर आ रहा है।

इस बीच समाजवादी पार्टी की बैठक में हरिद्वार सीट से चुनाव लड़ने का प्रस्ताव आया है। जिसको लेकर जल्द ही पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को प्रस्ताव भेजा जाएगा। सपा के प्रदेश अध्यक्ष शंभू प्रसाद पोखरियाल का कहना है कि सपा लोकसभा चुनाव में पूरी मजबूती के साथ भागीदारी करेगी।

कांग्रेस में हरिद्वार सीट सबसे ज्यादा हॉट सीट है। पूर्व सीएम हरीश रावत के साथ ही पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत और हरीश रावत के बेटे वीरेंद्र रावत भी दावेदारी कर रहे हैं। इतना ही नहीं कांग्रेस का एक धड़ा हरिद्वार से प्रियंका गांधी को मैदान में उतारने की मांग कर चुका है। ऐसे में कांग्रेस के लिए अपने परिवार के साथ ही इंडिया गठबंधन को बचाने की चुनौती है। जो कि समाजवादी पार्टी के यूपी के रूख के बाद ही साफ हो पाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+