थार की छत पर खड़े होकर स्टंट और मोबाइल पर बात करते हुए वीडियो वायरल, पुलिस ने बुलाया थाने Viral video
उत्तराखंड के रुड़की का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवक थार गाड़ी के छत पर खड़ा होकर फोन पर बात करते हुए नजर आया।
इस वीडियो के वायरल होते ही पुलिस अलर्ट हो गई और कार का नंबर ट्रेस कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।पुलिस ने वीडियो में थार के नंबर के जरिये युवक का पता लगाया है।

आज कल सोशल मीडिया में रील बनाने और खुद की लोकप्रियता बढ़ाने के लिए लोग कुछ भी कर सकते हैं। कई बार तो लोग जान पर भी खेल रहे हैं। ऐसा ही एक मामला रुड़की का सामने आया है।
रुड़की में एक युवक ने खतरनाक तरीके से थार की छत पर खड़े होकर रील बना डाली। किसी ने मोबाइल में पूरा वीडियो कैद कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो पुलिस के पास पहुंची तो कार नंबर के आधार पर ऑनलाइन चालान किए जाने की कार्रवाई की गई है। साथ ही युवक को नोटिस भेजकर कोतवाली में बुलाया गया है।
वीडियो की पुष्टि कार के नंबर से हुई जो कि रुड़की का बताया जा रहा है। इसके साथ ही जहां पर वीडियो शूट हुआ है वह जगह गंगनहर रेलिंग पुल का है। जहां चलती थार की छत पर खड़े होकर रील बना रहा है। वीडियो में थार तेजी से चल रही है और युवक छत पर खड़े होकर मोबाइल पर बातचीत भी कर रहा है।
जिस पुल पर युवक रील बना रहा है, वह खतरनाक है और कई बार पुल पर पूर्व में हादसे भी हो चुके हैं। पुलिस ने वीडियो में थार के नंबर के जरिये युवक का पता लगाया। साथ ही कार का ऑनलाइन चालान भी काटा गया है।












Click it and Unblock the Notifications