हरिद्वार में बारात को रौंदते हुए स्कॉर्पियो ने मचाया कहर, एक की मौत, 31 घायल, दहला देगा हादसे का Video
हरिद्वार से दिल दहला देने वाले हादसा का एक वीडियो सामने आया है, जहां सड़क पर नाच रहे बारातियों को एक तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। इस हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि 31 लोग घायल हो गए।

Scorpio crushes wedding processions in Haridwar: उत्तराखंड के हरिद्वार से दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। यहां सड़क पर डांस कर रहे बारातियों के हुजूम को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। इस हादसे की एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि लोग बारात में सड़क किनारे डांस कर रहे हैं और इतने में तेजी से आई एक बेकाबू स्कॉर्पियो लोगों को रौंदते हुए चली गई।
भयानक हादसा का Video वायरल
जानकारी के मुताबिक हरिद्वार में शुक्रवार को भयानक हादसा सामने आया। शुक्रवार देर रात हुए इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई है, जबकि 31 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बहादराबाद धनौरी रोड पर स्थित सरदार फार्म हाउस में ग्राम बेलडा से बारात आई थी, जो कि सड़क पर डांस करते हुए निकल रही थी। इस दौरान स्कॉर्पियो कार ने बरातियों को कुचल दिया।
घुड़चढ़ी में घुसी बेकाबू कार ने बारातियों को रौंदा, बैंड वाले की मौत, 31 घायल... वीडियो में देखें: #dainikjagran pic.twitter.com/4sBltiS6oa
— Neha Bohra (@neha_suyal) February 11, 2023
गाड़ी चालक को पीटा, गाड़ी में की तोड़फोड़
घटना बहादराबाद थाना इलाके की है। हादसे के बाद लोगों ने कार सवार को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इतना ही नहीं गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा शांत कराया। साथ ही पुलिस ने घायलों को आसपास के तीन अस्पतालों में भेजा। इस हादसे में एक शख्स की मौत भी हो गई, जो कि बैड वाला बताया जा रहा है। मृतक का नाम सागर जो कि रायसी थाना लक्सर का रहने वाला था।
ऐसे हुआ हादसा, चालक ने खुद बताया
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चालक ने बारात को बचाने के लिए ब्रेक लगाने का प्रयास किया, लेकिन गलती से उसने एक्सीलेटर मार दिया, जिससे भयानक हादसा हो गया। पुलिस अधीक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि 2 लोगों की स्थिति गंभीर है, बाकी के लोगों को उपचार के बाद छुट्टी के दी गई है। दूसरी तरफ आरोपी की मेडिकल रिपोर्ट से पता चलेगा कि दुर्घटना के दौरान वह नशे में था या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications