Uttarakhand news: चीला रेंज हादसे के पहले का वीडियो आया सामने, हंसते हुए सफारी का आनंद और फिर सब खत्म...

Uttarakhand news video राजाजी पार्क की चीला रेंज में ट्रायल के लिए आए इलेक्ट्रिक इंटरसेप्टर वाहन के हादसे से पहले का वीडियो सामने आया है। जो कि हादसे से कुछ देर पहले का ही बताया जा रहा है। इस वीडियो में सभी वन विभाग के अधिकारी और अन्य कर्मचारी नजर आ रहे हैं। जो​ कि हंसते खेलते हुए कार और सफारी का आनंद लेते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि इस हादसे में 5 लोगों की मौत हुई है। वाहन दुर्घटना में दो रेंजरों समेत पांच लोगों की मौत हुई।

 rishikesh Video before Chilla Range accident surfaced laughing enjoying safari then everything over...

बता दें कि ऋषिकेश और हरिद्वार क्षेत्र में राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क की चीला रेंज है। जहां वन विभाग इलेक्ट्रिक वाहनों का प्रयोग करने की प्लानिंग कर रहा था। इसके लिए इलेक्ट्रिक इंटरसेप्टर वाहन ट्रायल के लिए आया था।
सोमवार को चीला रेंज में इसका ट्रायल चल रहा था।

शाम करीब पांच बजे पार्क के चीला रेंज में इंटरसेप्टर वाहन का ट्रायल लेने के लिए अधिकारियों की टीम पहुंची। पार्क प्रशासन को वाहन पेट्रोलिंग व जानवरों के रेस्क्यू के लिए मिला था। ट्रायल के लिए वाहन में वन्य जीव प्रतिपालक आलोकी, वन क्षेत्राधिकारी शैलेश घिल्डियाल, उपवन क्षेत्राधिकारी प्रमोद ध्यानी, चिकित्सक राकेश नौटियाल के अलावा कुलराज सिंह, हिमांशु गोसाई, सैफ अली खान, अंकुश, अमित सेमवाल व अश्विन बीजू सवार थे। बताया जा रहा है कि वाहन चीला से ऋषिकेश की ओर आ रहा था।

तभी चीला विद्युत गृह से कुछ आगे अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया और बाद में चीला शक्ति नहर के पैराफिट से जा टकराया। पेड़ से टकराने के दौरान कुछ लोग छिटक कर खाई में जा गिरे। जबकि वाहन में सवार वन्य जीव प्रतिपालक आलोकी नहर में जा गिरी। इस बीच वाहन के पीछे चल रहे एक अन्य वाहन के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व पार्क प्रशासन को दी।

साथ ही रेस्क्यू भी शुरू किया। इस हादसे में मृतक शैलेश घिल्डियाल (रेंज अधिकारी), प्रमोद ध्यानी (डिप्टी रेंजर), सैफ अली खान पुत्र खलील उल रहमान, कुलराज सिंह ने जान गंवाई। जबकि हिमांशु गोसाई पुत्र गोविंद सिंह (वाहन चालक), राकेश नौटियाल राजाजी नेशनल पार्क, अंकुश, अमित सेमवाल (चालक), अश्विन बिजू (24 वर्ष) (चालक) घायलों में शामिल हैं। वन्य जीव प्रतिपालक आलोकी शक्ति नहर में गिर गई थीं। जिनका आज शव बरामद हो गया है।

इस तरह से हादसे में पांच लोगों की मौत हुई। इस हादसे का अब वीडियो सामने आया है। जिसमें पहले इलेक्ट्रिक कार में एक महिला कर्मचारी व करीब 9 से 10 अन्य लोग सवार नजर आ रहे हैं। जो कर्मचारी वीडियो बनाकर पूरी कार का नजारा और आसपास का माहौल भी कैद कर रहे हैं। इस दौरान सभी हंसते हुए रिस्पांस करते हैं और सफर का आनंद लेते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि इसके बाद ये सब हादसे का शिकार हुए और इस हादसे ने पांच जिदंगी छीन ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+