Rishikesh: कल से अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आगाज, ड्रोन शो के अलावा योग साधकों के लिए ये होगा खास

ऋषिकेश में 1 मार्च को योग महोत्सव शुरू होने जा रहा है। महोत्सव 1 से 7 मार्च तक चलेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। महोत्सव में अलग-अलग विषयों पर परिचर्चा की जाएगी।

Rishikesh: International Yoga Festival begins tomorrow drone show special for yoga seekers

तीर्थनगरी ऋषिकेश में 1 मार्च को योग महोत्सव शुरू होने जा रहा है। महोत्सव 1 से 7 मार्च तक चलेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। योग साधकों के लिए सात दिन की दिनचर्या तय रहेगी और अलग-अलग विषयों पर साधकों को प्रशिक्षिण दिया जाएगा। प्रतिदिन सुबह योग सत्र आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा ड्रोन शो का आयोजन किया जाएगा।

नृत्य, संगीत के साथ योग के विभिन्न आयामों पर भी चर्चा
तीर्थनगरी ऋषिकेश में हर साल की भांति इस साल भी एक मार्च को अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आगाज होगा। एक मार्च को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज समेत कई अन्य अतिथियों की उपस्थिति में महोत्सव की शुरुआत होगी। महोत्सव में योगाचार्य पद्मश्री शिवानंद, पद्मश्री भारत भूूषण व पद्मश्री रजनीकांत विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा ईशा फाउंडेशन, आर्ट ऑफ लिविंग, रमामणि अयंगर स्मृति योग संस्थान, कैवल्यधाम, कृष्णमाचार्य योग मंदिरम और शिवानंद योगा स्कूल के प्रशिक्षकों की मौजूदगी में साधक योग की बारीकियों को सीख सकेंगे। महोत्सव में अलग-अलग विषयों पर परिचर्चा की जाएगी।

सात दिन की दिनचर्या तय

उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुनील जोशी की ओर से महोत्सव में नाड़ी परीक्षण एवं मर्म चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा। इसके अलावा रागिनी मक्कड़, नितिश भारती, अनुज मिश्रा, सुजीत ओझा समेत अन्य कलाकार नृत्य, कला, संगीत की प्रस्तुति देंगे।इसके साथ ही यहां आने वाले योग साधक नृत्य, संगीत के साथ योग के विभिन्न आयामों पर भी चर्चा करेंगे। महोत्सव में योग साधकों के लिए सात दिन की दिनचर्या तय रहेगी। इसके अलावा ड्रोन शो का आयोजन भी होगा।

Recommended Video

    Uttarakhand Anti Copying Law के खिलाफ Dehradun में धरने पर बैठे छात्र, ये है मांग | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+