ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो बड़े हादसे,कार और बस की टक्कर में 6 घायल, मैक्स पलटने से 11 घायल

ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को दो हादसे सामने आए। कार और बस की टक्कर में कार सवार 6 लोग घायल हो गए जबकि मैक्स के पलटने से करीब 11 लोग घायल हो गए हैं।

Rishikesh-Gangotri National Highway accident 6 injured collision car bus 11 injured Max overturning

उत्तरकाशी से देहरादून जा रही कार और हरिद्वार से उत्तरकाशी जा रही बस की आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसा ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय हाईवे पर थाना छाम क्षेत्र अंतर्गत कंडीसौड़ के पास पन्याली में हुआ। हादसे में कार सवार 6 लोग घायल हो गए हैं।

सभी घायलों को अपने निजी वाहन से सीएचसी चिन्यालीसौड़ पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। पुलिस से मिली जानकरी के अनुसार बस हरिद्वार से उत्तरकाशी जा रही थी, तभी कार से बस की टक्कर हो गई। जिसके बाद कार पहाड़ी से टकरा गई और कार सवार 6 लोग घायल हो गए।

घायलों में 5 लोग एक ही परिवार के हैं, जबकि एक रिश्तेदार शामिल है। कार में चालक संदीप भट्ट ( उम्र 39 साल), रश्मि (उम्र 29 साल), रियांश ( उम्र 7 साल), समृद्धि ( उम्र 5 साल), महेश्वरी ( उम्र 60 साल) और संदीप भट्ट के ससुर राजाराम नौटियाल ( उम्र 56 साल) सवार थे, सभी को चोटें आई हैं। जिसमें संदीप भट्ट को अधिक चोट आई है। घायल संदीप भट्ट प्रवक्ता के पद पर कार्यरत हैं और ट्रेनिंग के लिए देहरादून जा रहे थे।

ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग 94 पर कांडीखाल के बीच एक मैक्स वाहन पलटने से करीब 11 लोग घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल चंबा में भर्ती किया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि सभी को हल्की चोटें आई थी।

वाहन में करीब 14 लोग सवार बताए जा रहे हैं। स्कूटी सवार को बचाने के चक्कर में वाहन हादसे का शिकार हुआ। वाहन पलटते ही गाड़ी में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में राहगीरों ने घटना की सूचना 108 और पुलिस को दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को हॉस्पिटल भेजा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+