जेल से जमानत पर छूटते ही शातिर अपराधी ने कर दी लाखों की लूट, पुलिस ने 24 घंटे में फिर पहुंचाया हवालात
देहरादून में एक शातिर अपराधी ने जेल से छूटते ही दोबारा लूट की घटना को अंजाम दे दिया। आरोपी ने बसंत विहार थाने इलाके में रह रही एक महिला के घर से करीब 7 लाख की लूट की थी। पुलिस ने महिला के साथ की गई लूट का 24 घंटे के अंदर
देहरादून में एक शातिर अपराधी ने जेल से छूटते ही दोबारा लूट की घटना को अंजाम दे दिया। आरोपी ने बसंत विहार थाने इलाके में रह रही एक महिला के घर से करीब 7 लाख की लूट की थी। पुलिस ने महिला के साथ की गई लूट का 24 घंटे के अंदर खुलासा किया है। पुलिस ने लूटी गयी ज्वैलरी व नगदी के साथ शातिर गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। जिसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। आरोपी कुछ दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था।

लूट की वारदात सामने आते ही एसएसपी अजय सिंह ने खुद महिला से मिलकर विश्वास दिलाया था। मंगलवार को देर रात बसन्त विहार निवासी नम्रता बोहरा पत्नी के घर पर एक व्यक्ति द्वारा जबरदस्ती घुसकर चाकू की नोक पर नगदी व ज्वैलरी लूट ली गयी थी। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी ने मामले के खुलासे के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था।
पुलिस ने मामले को खोलने के लिए करीब 250 सीसीटीवी फुटेज और 150 संदिग्ध व्यक्तियों को चिन्हित किया। इस पर पुलिस टीम को इनपुट मिला कि आरोपी अंकित ठाकुर जो पूर्व में चोरी व लूट की कई घटनाओं में जेल जा चुका है कुछ दिन पूर्व ही जेल से छूट कर बाहर आया है। जिसे पुलिस ने कुछ देर बाद पकड़ लिया।
आरोपी अंकित ठाकुर द्वारा पूछताछ में बताया कि वह चार-पांच दिन पहले जेल से जमानत पर छूटा था, उसके चाचा द्वारा उसे घर से बेदखल करा दिया गया था, जिस कारण उसके पास रहने व खाने पीने का कोई ठिकाना नहीं था, पूर्व में उसके द्वारा मोहित नगर व उसके आस-पास के क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया था तथा वह उस क्षेत्र से भली प्रकार से वाकिफ था।
इसलिये अपनी पैसों की किल्लत को दूर करने के लिये उसने उस क्षेत्र में दोबारा चोरी करने की योजना बनाई। जिसके लिये उसने मोहितनगर में एक घर को चिन्हित कर घटना से एक दिन पूर्व उक्त घर की रैकी की और महिला के घर लूट को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी से करीब 7 लाख की ज्वैलरी और कैश बरामद की है।












Click it and Unblock the Notifications